यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayan: हनुमान बने दारा सिंह ने की असली तपस्या, शूटिंग के दौरान रहते थे 9 घंटे भूखे!
रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में अरुण गोविल ने राम और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। दूरदर्शन ...और पढ़ें

HighLights
- रामायण का जिक्र अक्सर लोगों के बीच चलता है
- हनुमान के किरदार में दारा सिंह नजर आए थे
- इस सीरियल के लिए उन्हें सेट पर लंबे समय तक भूखा रहना पड़ता था
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक सीरियल का जिक्र होता है, तो रामानंद सागर की रामायाण का नाम जरूर लिया जाता है। पुरुषोत्तम राम की कहानी दिखाने वाले इस धारावाहिक को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला। इसका पहली बार प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक हुआ था। लॉकडाउन के दौरान जब सीरियल्स के नए एपिसोड नहीं आ रहे थे, तो रामायण और महाभरत का प्रसारण फिर से किया गया था। उस समय भी इसमें काम करने वाली स्टार कास्ट की खूब चर्चा हुई थी।
रामायण की शूटिंग से जुड़े किस्सों की चर्चा भी अक्सर होती है। उस समय ज्यादा आधुनिक तकनीक नहीं थी। ऐसे में हर सीन के लिए कलाकारों को काफी मेहनत करनी पड़ती थी। राम के किरदार में अरुण गोविल नजर आए और हनुमान की भूमिका दारा सिंह ने निभाई थी। इन दोनों के बारे में ही सबसे ज्यादा किस्से चलते हैं। आज बात कर रहे हैं कि कैसे दारा सिंह शूटिंग के लिए 9 घंटे तक भूखे रहते थे।
शूटिंग सेट पर 9 घंटे तक खाना नहीं खाते थे दारा सिंह
रामानंद सागर के सीरियल में हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दारा सिंह के काम की हमेशाना सराहना की जाती है। उनके रोल से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि सेट पर उन्हें 8 से 9 घंटे तक भूखा रहना पड़ता था।

Photo Credit- IMDb
ये भी पढ़ें- माया नगरी मुंबई में नहीं हुई थी Ramayan की शूटिंग, देश के इस हिस्से में बना था सेट; ट्रेन पकड़कर जाते थे कलाकार
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, दारा सिंह रामायण के सेट पर मेकअप प्रक्रिया के कारण करीब 9 घंटे तक भोजन नहीं कर पाते थे। मेकअप में थोड़ा ज्यादा समय लगता था और इस वजह से वह लंबे समय तक कुछ नहीं खा पाते थे।
सेट पर बनवानी पड़ी थी स्पेशल कुर्सी
मेकअप प्रक्रिया के कारण हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह के लिए सेट पर अलग से कुर्सी बनवानी पड़ी थी, जिसमें पूंछ निकालने के लिए अलग से जगह बनवाई गई थी।

Photo Credit- IMDb
दारा सिंह के बेटे विन्दु ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने रामायण की शूटिंग के दौरान नॉनवेज खाना बंद कर दिया था और कई बार तो वह नींद में भी रामायण के डायलॉग का अभ्यास करते रहते थे। खैर, कुल मिलाकर उनकी मेहनत का फायदा हुआ, क्योंकि लोगों को उनका काम बेहतरीन लगा। शो लवर्स तो उन्हें ही असली हनुमान मानने लगे थे।
