विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan के दौरान सेट पर होने वाले चमत्कार, जिन पर लोग आज भी करते हैं विश्वास

Published: Sat, 14 Jun 2025 03:49 PM (IST)

रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) को दर्शकों ने खूब सराहा। इसकी शूटिंग के दौरान कई ऐसी घटनाएं भी ...और पढ़ें

रामायण की शूटिंग के दौरान हुए चमत्कार (Photo Credit- IMDb)
रामायण की शूटिंग के दौरान हुए चमत्कार (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. रामायण की शूटिंग के दौरान हुए थे कई चमत्कार
  2. सेट पर मौजूद लोग भी हो गए थे हैरान
  3. राम और सीता को लोग मानने लगे थे भगवान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर के धारावाहिक सीरियल रामायण को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी से लेकर 31 जुलाई 1988 तक हुआ था। कोरोना महामारी के दौरान फिर से टीवी पर इसे दिखाया गया था। पॉपुलर धार्मिक शो की लिस्ट में रामायण का नाम जरूर शामिल किया जाता है। श्रीराम की कहानी का जिक्र होता है, तो लोग रामायण का जरूर जिक्र करते हैं। इसमें काम करने वाले कलाकारों को भी घर-घर में पहचान मिली थी। आज बात कर रहे हैं इसकी शूटिंग के दौरान हुए कुछ हैरान करने वाले चमत्कारों के बारे में।

अरुण गोविल और दीपिका को भगवान समझने लगे थे लोग

टीवी की रामायण में भगवान राम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल ने निभाया था। वहीं, सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया को देखा गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पर्दे पर राम और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को लोग भगवान समझने लगे थे। शूटिंग के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोग उन्हें देखकर जमीन पर झुक जाते थे। दीपिका ने बताया था कि एक बार गांव में शूटिंग के दौरान एक महिला ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगा था।

युद्ध की शूटिंग के दौरान अचानक बदल गया था मौसम

रामायण में राम और रावण के युद्ध के दृश्य को सभी ने गंभीरता से देखा था। रामानंद सागर की रामायण में जब युद्ध के सीन की शूटिंग की जा रही थी, तो आसमान बिल्कुल साफ था, लेकिन जैसे युद्ध का क्लाइमैक्स शुरू हुआ तो मौसम अचानक बदल गया था। आंधी और बिजली की आवाज ने ऐसा माहौल बना दिया था जैसे देवता भी युद्ध देख रहे हो। इस घटना को शूटिंग के दौरान हुए चमत्कार के तौर पर देखा जाता है।

Photo Credit- IMDb

ये भी पढ़ें- 'भगवान राम के लिए कोई स्टार सूटेबल नहीं', रणबीर कपूर स्टारर Ramayana की शूटिंग के बीच ये क्या बोल गए अरुण?

इस सीन के दौरान मंदिर जैसा हो गया था सेट का माहौल

रामायण के सेट पर जब राम-सीता के पूजन के सीन की शूटिंग चल रही थी, तो सेट का माहौल असली मंदिर जैसा बन गया था। कैमरा बंद होने के बाद भी वहां पर मौजूद लोग मंत्रों का उच्चरण कर रहे थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि सच में कोई पूजन या अनुष्ठान चल रहा हो।

Photo Credit- IMDb

हनुमान के किरदार पर थी खुद बालाजी कृपा

रामानंद सागर की रामायण में दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। ऐसा माना जाता है कि शूटिंग के दौरान उनके अंदर हद से ज्यादा एनर्जी और शक्ति होती थी। मैकिंग ऑफ रामायण में दिखाया गया है कि हनुमान जी का किरदार निभाने वाले एक्टर कई सीन तो बिना किसी रीटेक के कर देते थे। रामायण के एक सीन में उन्होंने चट्टान उठाने का सीन भी शूट किया था। इस बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बिना किसी मदद के कर दिखाया था, जिससे सेट पर मौजूद लोग हैरान रह गए थे।

ये भी पढ़ें- Ramayan: रामानंद सागर की रामायण के वो 5 भावुक दृश्य, जिन्हें देखकर आज भी भर आती हैं दर्शकों की आंखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।