Bigg Boss कंटेस्टेंट पायल रोहतगी ने पति संग्राम संग लड़ाई पर दी सफाई, विवाद की जड़ का किया खुलासा
एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) को बिग बॉस 8 में देखा गया था। इसके बाद वह कई अन्य रियलिटी शोज में भी नजर आईं। हाल ही में उनकी पति के संग झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। संग्राम सिंह के साथ हुई लड़ाई पर उन्होंने पहली बार चुप्पी तोड़ी। पायल ने बता दिया है कि दोनों के बीच कमजोर होते हुए रिश्ते की असली वजह क्या है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस पायल रोहतगी इन दिनों पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका पति के साथ एक झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। साल 2022 में पायल ने रेसलर संग्राम सिंह से शादी की थी। इन दिनों दोनों के बीच चल रहे विवाद को देखकर लग रहा है कि उनका रिश्ता कमजोर होता जा रहा है।
अभिनेत्री पायल रोहतगी को बिग बॉस 8 से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं और साल 2022 में वह लॉक अप शो में नजर आई थीं। इसके साथ ही, पायल कई पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वहीं, उनके पति संग्राम सिंह बिग बॉस 7 में नजर आए थे। इसके अलावा वह कई अन्य रियलिटी शोज में भी काम कर चुके हैं। खैर, दोनों ही इन दिनों झगड़े की वायरल वीडियो के कारण चर्चा में बने हुए हैं।
पायल ने पति संग हुए झगड़े पर किया रिएक्ट
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के बीच हुआ झगड़ा सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। फैंस दोनों की लड़ाई देखकर हैरान भी हुए। पायल का यह पहला यूट्यूब वीडियो था, जिसमें दोनों को लड़ते हुए देखा गया। वीडियो में ऐसा भी सुनने को मिला जैसे संग्राम उनके ऊपर बच्चे पैदा करने का दबाव डाल रहे हैं। अब उन्होंने वायरल वीडियो और पति के संग हुए झगड़े पर रिएक्शन दिया है।
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- 'बच्चे पैदा नहीं...' Bigg Boss कंटेस्टेंट पायल रोहतगी और संग्राम सिंह में हुई लड़ाई, वायरल हो रहा वीडियो
पायल ने एक लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में संग्राम के साथ अपने झगड़े का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी वीडियो में कहा-
मीडिया में मेरे ही ऊपर सवाल उठाए जा रहे हैं। भले ही मैंने अनुचित शब्दों का इस्तेमाल न किया हो। संग्राम ने ही मुझे गाली दी थी, लेकिन मैंने उसकी भाषा को सेंसर कर दिया था। पुरुष-प्रधान मानसिकता से प्रेरित लोग अक्सर महिलाओं को दोषी के तौर पर देखते हैं, जबकि पुरुषों की गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं।
रिश्ते पर काम कर रहे हैं पायल-संग्राम
पायल ने यह भी बताया कि वह कपल के तौर पर अपने रिश्ते पर काम कर रहे हैं। दोनों अलग-अलग परवरिश और जीवनशैली के कारण ज्यादातर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पायल ने इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया कि वह रिश्ते में आई समस्याओं को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। उनका मानना है कि रिश्ते को मजबूती से चलाने के लिए पति और पत्नी का एक-दूसरे को समझना जरूरी है।
Photo Credit- Instagram
संग्राम में पहले अहंकार नहीं था
एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि जब वह पहली बार संग्राम सिंह से मिली थी तो उनके अंदर अहंकार नहीं था। समय के साथ उनके अंदर ईगो आ गई है। घर में उनके परिवार के सदस्य अहंकार को और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पायल ने इस बात का जिक्र भी किया कि वह अपना पैसा खुद कमाने में भरोसा करती हैं, लेकिन संग्राम से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग में काम करना बंद कर दिया। हालांकि, संग्राम को लगता है कि ऐसा उन्होंने वीडियो बनाने के लिए किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।