विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट्स ने मारी बाजी, इस सीजन की ट्रॉफी जीतने की भी पूरी है दावेदारी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 02 Dec 2023 08:07 PM (IST)

फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स को लेकर नए-नए खुलासे होते रहते हैं। इस बार करण ...और पढ़ें

Salman Khan Show Bigg Boss 17 Contestants
Salman Khan Show Bigg Boss 17 Contestants

HighLights

  1. 'बिग बॉस 17' में करण जौहर के सामने रोईं खानजादी
  2. टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने
  3. विक्की जौन को करण ने लगाई लताड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' का वीकेंड का वार एपिसोड अक्सर चर्चा में बना रहता है। इस हफ्ते शो में शॉकिंग एलिमिनेशन होते देखने को मिलेगा, जब शो के मजबूत कंटेस्टेंट सनी आर्य उर्फ तहलका को वोट के बजाय किसी और कारण से बेघर कर दिया जाएगा। वहीं, हालिया एपिसोड में अपनी बीमारी का मजाक बनते देखा फिरोजा खान (खानजादी) ने रो-रो कर घर जाने की अपील की।

टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने

बिग बॉस 17 में हुए तमाम तमाशों के बीच कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी पोजीशन बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। सलमान खान के शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कुछ ऐसे नाम भी जोड़े गए हैं जिसकी फैंस को शायद ही उम्मीद रही हो।

बाल-बाल बचे यह कंटेस्टेंट

ऑरमैक्स मीडिया ने 'बिग बॉस 17' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पिछले हफ्ते अंकिता लोखंडे से लड़ने वाले नील भट्ट को पांचवी पोजीशन मिली है। जबकि, उनसे एक कदम आगे अंकिता के पति विक्की जैन हैं।

टॉप 3 में बन रहे यह घरवाले

इस लिस्ट में पहली पोजीशन पिछले कई हफ्तों से लोगों के दोनों पर राज करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मिली है। उनके बाद दूसरी पोजीशन पर अंकिता लोखंडे और तीसरी पर उनकी कंपटीटर ऐश्वर्या शर्मा हैं।

विक्की जैन को करण जौहर ने लगाई थी डांट

बिग बॉस के हालिया एपिसोड में यह भी देखा गया कि करण जौहर ने विक्की जैन को उनके मास्टरमाइंड गेम प्लान के लिए डांट लगाई थी। करण ने कहा था कि अगर वह गेम खेलना चाहते हैं, तो डंके की चोट पर आकर खेलें।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी के निशाने पर आईं ईशा मालवीय, खानजादी को झूठा कहने पर लगाई लताड़