विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vicky Jain को अंकिता लोखंडे ने दी वॉर्निंग, बोलीं- 'अगर तू इन्हें लेकर आया, तो मैं घर छोड़ कर चली जाऊंगी'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 28 Nov 2023 04:52 PM (IST)

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं। शो में उनकी आपस में ...और पढ़ें

File Photo of Vicky Jain and Ankita Lokhande
File Photo of Vicky Jain and Ankita Lokhande

HighLights

  1. विक्की और अंकिता हैं बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट
  2. सलमान खान ने विक्की की लगाई क्लास
  3. अंकिता ने दी पति विक्की को वॉर्निंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में वीकेंड का वार एपिसोड में काफी धमाल होते देखने को मिलता है। हर बार की तरह इस बार भी किसी न किसी कंटेस्टेंट की बिग बॉस ने क्लास लगाई। इस बार अनुराग डोभाल, बिग बॉस के निशाने पर रहे। वहीं, यह वीकेंड का वार विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के लिए भी मुश्किल रहा।

अंकिता ने दी विक्की को सलाह

एक ओर अंकिता की सास ने उन्हें विक्की के साथ लड़ने-झगड़ने के लिए नेशनल टेलीविजन पर लताड़ लगाई, तो दूसरी ओर सलमान खान ने विक्की को कैल्कुलेटिव गेम खेलने के लिए लताड़ा। अंकिता और विक्की के बीच शुरुआती एपिसोड से तू तू-मैं मैं होते देखने को मिल रही है। हालांकि, अंकिता का अपने पति के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। हालिया एपिसोड में 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस ने विक्की जैन को चुप रहने की हिदायत दी।

अंकिता, मुनव्वर से बातें कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी को भी विक्की की बेइज्जति करने की इजाजत नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि विक्की दिमाग से खेल रहे हैं, जबकि उन्हें जरूरत दिल की है।

एक्ट्रेस ने कहा, ''बाहर मिलेंगे, देखेंगे, तब पता चलेगा। मैं अलाऊ नहीं करूंगी किसी को जो भी विक्की से बदतमीजी से बात कर रहा है। मैं ऐसा करूंगी। फिलहाल वो मेरा पति है और इस शो का कंटेस्टेंट भी। उसे यह समझना होगा कि हर वक्त बोलना जरूरी नहीं है।''

'भरोसे लायक नहीं है समर्थ'

इसके बाद अंकिता ने विक्की से बात की और उन्हें समझाने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह किसी को भी किसी बात की सफाई नहीं देंगे। वो एक हफ्ते के लिए चुप रहेंगे और सिर्फ गेम को एन्जॉय करेंगे। अंकिता ने कहा, ''अगर आपसे कोई बात नहीं कर रहा, तो कोई बात नहीं। मैं हूं आपके साथ। ये लोग जो बोल रहे हैं, उन्हें गेम का जी तक नहीं पता। मैं जानती हूं समर्थ विश्वास लायक व्यक्ति नहीं है, मैंने आपको बोला था वो आपके खिलाफ जाएगा। जैसे वो आपसे बात करता है, मुझे नहीं पसंद।''

'मेरे घर नहीं आएंगे ये लोग'

अंकिता ने कहा, ''विक्की जिस-जिसने तेरी बेइज्जती की है ना इधर, मैं जानती हूं ये गेम है, लेकिन मेरे घर नहीं आएंगे ये लोग। अगर तू लेके आया ना इनको, मैं घर छोड़कर चली जाऊंगी। मैं तुझे वॉर्निंग दे रही हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि आप चीजों को सॉर्ट कर लोगे।''

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट पर कहर बनकर टूटे घरवाले, पूरे सीजन के लिए बिग बॉस से करवा दिया नॉमिनेट