Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiger 3 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन की 'वॉर' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 'टाइगर 3', यहां तक पहुंचा कलेक्शन

    Tiger 3 Worldwide Collection एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म टाइगर की तीसरी किस्त टाइगर 3 की रिलीज को लेकर शुरुआती कुछ दिनों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फैंस ने न सिर्फ फिल्म देखी बल्कि थिएटर्स में पटाखे तक फोड़े। एक सॉलिड नंबर के साथ ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म के धांसू कलेक्शन के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि ऐसा हुआ या नहीं इसका पता कलेक्शन से लगेगा।

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Tue, 28 Nov 2023 11:46 AM (IST)
    Hero Image
    Salman Khan, Katrina Kaif and Emraan Hashmi from Tiger 3

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Worldwide Collection: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर 3' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कलेक्शन किया है। डोमेस्टिक कलेक्शन में मूवी 300 करोड़ का मार्क अभी तक नहीं छू पाई है। जबकि, वर्ल्डवाइड फिल्म 400 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'टाइगर 3' का कलेक्शन

    'टाइगर 3' को लेकर उम्मीद जताई गई थी कि इसका कलेक्शन ग्राफ 'जवान' की तरह होगा। फिलहाल तक के आंकड़े शाह रुख खान की मूवी के रिकॉर्ड से कोसों दूर हैं। न सिर्फ घरेलू, बल्कि फिल्म की दुनियाभर की कमाई बुलेट की रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पा रही। 

    दुनियाभर में इतनी हो गई सलमान की फिल्म की कमाई

    यशराज फिल्म्स ने 'टाइगर 3' के ऑफिशियल वर्ल्डवाइड आंकड़े जारी किए हैं, जो कि 447 करोड़ है। इसके पहले सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म ने 427 करोड़ का कारोबार दुनियाभर में किया था। 

    ऋतिक की 'वॉर' से इतने करोड़ से पीछे

    'जवान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के पार गया था। 'टाइगर 3' इस आंकड़े से बहुत पीछे है। लेकिन ऋतिक रोशन की 'वॉर' के रिकॉर्ड तक पहुंचने के बहुत करीब है। 'वॉर' फिल्म ने 475 करोड़ तक की कमाई दुनियाभर में की थी। इस आंकड़े को पार करने के लिए टाइगर 3 को 28 करोड़ और की जरूरत है।

    'एनिमल' और 'सैम बहादुर' से मिलेगी टक्कर

    'टाइगर 3' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी है। 1 दिसंबर को 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' रिलीज हो रही है। दोनों ही मूवीज का अपना-अपना बज बना हुआ है। रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ तक की कमाई कर ली है। वहीं, विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' 2,612 टिक्ट्स बिक चुके हैं। अभी तक के आंकड़ों में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 88.9 लाख का कलेक्शन किया है।

    यह भी पढ़ें: Animal की रिलीज से पहले Bobby Deol हुए जबरदस्त तरीके से ट्रोल, इस स्टेटमेंट की वजह से आए यूजर्स के निशाने पर