विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nimrit Kaur Ahluwalia: निमृत के इस लुक ने फैंस के दिलों पर चलाई छुरी, यूजर्स बोले-बार्बी डॉल लग रही हो पूरी

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 01 Mar 2023 04:24 PM (IST)

Nimrit Kaur Ahluwalia बिग बॉस सीजन 16 के खत्म होने के बाद निमृत कौर अहलूवालिया लगातार चर्चा में बनी हुई ...और पढ़ें

Nimrit Kaur Ahluwalia Look Gorgeous and Stunning in Short Printed Dress Fans Called Lsd 2 Actress Barbie Doll/Instagram
Nimrit Kaur Ahluwalia Look Gorgeous and Stunning in Short Printed Dress Fans Called Lsd 2 Actress Barbie Doll/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Nimrit Kaur Ahluwalia Glamorous Look: बिग बॉस सीजन 16 की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया ने शो में अपने फैंस का दिल जीता। सीजन में एक्ट्रेस को कई बार भावुक होते देखा गया।

कई बार सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बढ़े हुए वजन को देखकर उनकी बॉडी शेमिंग भी की गई, लेकिन अब हाल ही में निमृत का बेहद ही क्यूट और प्रिटी लुक फैंस को देखने को मिला। वीडियो में छोटी सरदारनी के ग्लैमरस लुक को देखकर फैंस अपनी नजरें उनसे नहीं हटा पा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

निमृत के लुक ने जीता फैंस का दिल

निमृत को हाल ही में एक शॉपिंग मॉल के बाहर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस की इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में निमृत प्रिंटेड शॉर्ट फ्रॉक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

व्हाइट और ब्लू ड्रेस में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स, गोल्डन इयररिंग्स पहने हुए हैं, जो एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। बिग बॉस की कंटेस्टेंट ने अपने बालों को टाइ किया हुआ है। उनका ये सिंपल और कैजुअल लुक बेहद ही प्यारा है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें: Lock Upp Season 2: निमृत के बाद इस कंटेस्टेंट ने भी एकता कपूर के शो से झाड़ा पल्ला? नहीं करेगा कंगना रनोट का शो

सोशल मीडिया आई कमेंट्स की बाढ़

इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर निमृत कौर अहलूवालिया पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सिंपल लुक है लेकिन बहुत एलीगेंट लग रही हो आप'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हाय मेरा दिल चुरा के ले गई मेरी निमजी'।

अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बिल्कुल बार्बी डॉल लग रही हो इस ड्रेस में'। फैंस के प्यार के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोल्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उन्होंने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया।

एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर

छोटी सरदारनी बनकर घर-घर में मशहूर हुईं निमृत कौर अहलूवालिया को बिग बॉस सीजन 16 के बाद फैंस दोबारा स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निमृत जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'LSD-2'में एक बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो 'लॉक अप' सीजन 2 के लिए भी एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने रियलिटी शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary और निमृत कौर से शेखर सुमन की पार्टी में हुई बड़ी गलती, बिग बॉस की दुश्मनी हुई ताजा