विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lock Upp Season 2: निमृत के बाद इस कंटेस्टेंट ने भी एकता कपूर के शो से झाड़ा पल्ला? नहीं करेगा कंगना रनोट का शो

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 28 Feb 2023 12:43 PM (IST)

Lock Upp Season 2 कंगना रनोट के शो लॉक अप सीजन 2 को लेकर ऑडियंस में बेहद उत्साह है। इस ...और पढ़ें

Lock Upp Season 2 After Nimrit Kaur Ahluwalia Priyanka Chahar Choudhary Will Not Be a Part of Kangana Ranaut Show/Instagram
Lock Upp Season 2 After Nimrit Kaur Ahluwalia Priyanka Chahar Choudhary Will Not Be a Part of Kangana Ranaut Show/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Lock Upp Season 2: खतरों के खिलाड़ी के अलावा अगर किसी शो को लेकर ऑडियंस उत्साहित है, तो वह कंगना रनोट का रियलिटी शो 'लॉक अप' है। इस विवादित रियलिटी शो के पहले सफल सीजन के बाद अब ऑडियंस को दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है।

कंगना के 'लॉक अप' सीजन 2 में हिस्सा लेने के लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस शो के लिए निमृत कौर अहलूवालिया का नाम भी सामने आया था। हालांकि, छोटी सरदारनी एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को क्लियर कर दिया था कि वह बैक टू बैक कोई रियलिटी शो नहीं करना चाहतीं। अब निमृत के बाद एक और बिग बॉस कंटेस्टेंट को 'लॉक अप' सीजन 2 का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

ये बिग बॉस कंटेस्टेंट नहीं करेगा कंगना का शो

शिव ठाकरे, अर्चना गौतम सहित कई बिग बॉस कंटेस्टेंट के नाम कंगना रनोट के विवादित शो 'लॉक अप' के लिए सामने आ रहे थे। इन्हीं नामों में से एक नाम बिग बॉस की सेकंड रनरअप प्रियंका चहर चौधरी का भी था। ऐसा कहा जा रहा था कि उड़ारिया एक्ट्रेस कंगना के 'लॉक अप' में बंद होंगी।

अब बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये जानकारी शेयर की है कि प्रियंका इस शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को इस सीजन के लिए कभी अप्रोच ही नहीं किया गया। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका का इस वक्त इस शो का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि इस वक्त वह फिल्म और वेब सीरीज पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।

अब तक ये सितारे कर चुके हैं मना

आपको बता दें कि अब तक कई सितारे हैं जो साफ तौर पर इस बात से इंकार कर चुके हैं कि मेकर्स ने उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है। प्रियंका-निमृत से पहले अर्चना ने भी ये क्लियर किया था कि वह लॉक अप सीजन 2 का हिस्सा नहीं बन रही हैं।

इसके अलावा उर्फी जावेद का नाम भी लॉक अप सीजन 2 के लिए सामने आ रहा था, लेकिन उन्होंने भी ये सीधे तौर पर कहा कि उन्हें शो के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया है।

मिड मार्च से शुरू होगा लॉक अप सीजन 2

लॉक आप सीजन 2 की बात करें तो इस सीजन में दर्शकों को बहुत कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो इससे पहले के सीजन में उन्हें देखने को नहीं मिला। इस बार ये शो 79 दिनों का नहीं, बल्कि बिग बॉस की तरह 90 दिनों का होगा।

इस बार एकता कपूर का विवादित शो टीवी पर आने वाला है। लॉक अप का सेट फिलहाल बन रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो की शूटिंग मिड मार्च में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: कंगना के शो में कंटेस्टेंट्स के पसीने छुड़ाने आएगी यह एक्ट्रेस, दिव्या अग्रवाल को देगी कड़ी टक्कर

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: रिलीज से पहले ही लीक हो गया कंगना के लॉक अप 2 का फॉर्मेट, इस बार एक नहीं बल्कि होंगे दो जेलर