Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान के सामने हाथ जोड़े, रोते हुए बेटी की नजर उतारी, Neha Marda ने यह वीडियो शेयर कर कहा 'बहुत दर्द में हूं'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 01 Jul 2023 11:33 AM (IST)

    Neha Marda नेहा मर्दा टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। उन्होंने कई सीरियल में काम कर अपनी पहचान लोगों के बीच बनाई। एक्ट्रेस ने अप्रैल में एक बेटी को जन्म दिया। यह उनकी शादी के पूरे 10 साल बाद था जब नेहा मां बनीं। हालांकि उनकी बेटी की तबीयत कुछ नासाज है। एक्ट्रेस ने बेटी के लिए दुआ मांगते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।

    Hero Image
    File Photo of Neha Marda. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) इसी साल अप्रैल में एक प्यारी सी बच्ची की मां बनीं। उनकी बेटी का नाम अनाया है, और वह सात जुलाई को तीन महीने की हो जाएंगी। नेहा, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी के जन्म के बाद उन्होंने कई पोस्ट शेयर किए, जिसमें से नेहा ने की बार अनाया का चेहरा दिखाया है। हालांकि, एक्ट्रेस की लेटेस्ट वीडियो देख फैंस परेशान हो गए हैं। नेहा ने अपनी लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि मां क्या करती हैं, जब उनके बच्चे बीमार होते हैं।

    रोते हुए नजर आईं नेहा

    नेहा मर्दा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा काफी परेशान नजर आ रही हैं। कभी वह अपनी बेटी को गोद में लिए खड़ी नजर आ रही हैं, तो कभी उसकी नजर उतारती नजर आ रही हैं। यहां तक कि भगवान के सामने भी नेहा बेटी की सलामती के लिए गुआ मांगते देखी जा सकती हैं। पूरे वीडियो में नेहा रो रही हैं।

    'बहुत दर्द में हूं'

    इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं बहुत दर्द में हूं।' वहीं, फैंस ने एक्ट्रेस की बेटी की तबीयत के बारे में जानने के बाद उसके ठीक होने की कामना की है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने नेहा को इस तरह की रील बनाने के लिए खरी खोटी सुनाई है।

    Instagram पर यह पोस्ट देखें

    Neha Marda (@nehamarda) द्वारा साझा की गई पोस्ट

    एक यूजर ने लिखा, ''ऐसा लग रहा है जैसे कोई सीरियल चल रहा है...कुछ नैचुरल इमोशन्स होते हैं। कैसे कोई नैचुरल इमोशन्स के साथ इस तरह के वीडियो शूट कर सकता है।''

    एक अन्य यूजर ने लिखा, ''कितनी ओवरएक्टिंग है...कोई मां अपने बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कैसे कर सकती है...प्लीज ऐसा न करें, कोई भी मां सपने में भी नहीं चाहेगी कि उसका बच्चा बीमार हो।''

    प्रीमैच्योर डिलीवरी से दिया था जन्म

    बता दें कि नेहा ने प्रीमैच्योर डिलीवरी के जरिये अनाया को जन्म दिया था। उनकी प्रेग्नेंसी में कॉम्पलिकेशन आ गए थे। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उनकी प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी। एक्ट्रेस ने शादी के 10 साल बाद बेटी को जन्म दिया।