विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mc Stan: शिव-अब्दु नहीं मंडली के इस सदस्य से है एमसी स्टैन को सबसे ज्यादा प्यार, ये है इसका बड़ा सबूत

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 24 Feb 2023 12:08 PM (IST)

Mc Stan बिग बॉस खत्म होने के बाद भी मंडली की दोस्ती बरकरार है। हालांकि बाहर शिव और अब्दु नहीं ...और पढ़ें

Mc Stan Wore Nimrit Kaur Ahluwalia Jacket in Award Night/Instagram
Mc Stan Wore Nimrit Kaur Ahluwalia Jacket in Award Night/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Mc Stan Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 के विनर एमसी स्टैन शो खत्म होने के बाद भी किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर रैपर पर प्यार बरसाने से फैंस बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते।

बिग बॉस के घर में हमने शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक के साथ एमसी स्टैन को खूब मस्ती करते देखा, तीनों की तिकड़ी भी उनके चाहने वालों को खूब पसंद है। हालांकि, बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद अब्दु और शिव नहीं, बल्कि मंडली का कोई और सदस्य ही एमसी स्टैन के सबसे करीब है और इस बात का सबूत उन्होंने हाल ही में दिया।

मंडली के इस सदस्य से एमसी स्टैन हैं सबसे ज्यादा करीब

कुछ दिनों पहले मुंबई में हुई एक अवॉर्ड नाइट में एमसी स्टैन शामिल हुए थे। इस दौरान रैपर का स्वैग देखने को मिला। हालांकि, इस इवेंट में एमसी स्टैन की जिस चीज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, वह थी उनकी ग्लिटर जैकेट।

इस इवेंट में एमसी स्टैन ब्लैक रंग की केप स्लीव्स वाली जैकेट के साथ रिप्ड डेनिम जींस पहनकर पहुंचे थे। उन्होंने रेड कार्पेट पर मीडिया कैमरा के लिए पोज तो दिए ही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने पैपराजी के लिए लेटेस्ट रैप भी किया। एमसी स्टैन के इस इवेंट की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं फैंस को निमृत कौर अहलूवालिया की याद आ गई।

निमृत की जैकेट पहन एमसी स्टैन इवेंट में हुए शामिल

आपको बता दें कि एमसी स्टैन ने जो जैकेट पहनी थी, वह उन्हें निमृत कौर अहलूवालिया ने बिग बॉस के घर में गिफ्ट की थी। वह इसे एक बार घर में भी पहन चुके हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस खत्म होने के बाद एमसी स्टैन पहली बार किसी अवॉर्ड नाइट में नजर आए और इस दिन के लिए उन्होंने निमृत की जैकेट पहनी।

फैंस को मंडली की ये बॉन्डिंग काफी पसंद आई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाऊ एमसी स्टैन ने निमृत की जैकेट पहनी है, लव यू ब्रो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'एमसी स्टैन ने अपनी बहन निमृत की दी हुई जैकेट पहनी है।

इस जैकेट को पहनकर उन्होंने एक्ट्रेस को बहुत इज्जत दी है। कितना प्यारा इंसान है यार'।

आपको बता दें कि खुद के कई सिंगल लाने के बाद अब जल्द ही रैपर एमसी स्टैन म्यूजिक कंपोजर साजिद के साथ अपना गाना लेकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MC Stan और मंडली के बीच आई दरार? बिग बॉस के दोस्तों की पार्टियों में रैपर नहीं होते शामिल, निमृत ने बताया सच

यह भी पढ़ें: अवॉर्ड्स नाइट में टकराए Shehnaaz Gill और MC Stan, एक-दूसरे को देख बिग बॉस स्टार ने की ऐसी हरकत