विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MC Stan और मंडली के बीच आई दरार? बिग बॉस के दोस्तों की पार्टियों में रैपर नहीं होते शामिल, निमृत ने बताया सच

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 23 Feb 2023 06:00 PM (IST)

Nimrit Kaur Ahluwalia Reveals Why Bigg Boss 16 Winner MC Stan Not Attending Mandali Party बिग बॉस 16 के ग्रैंड ...और पढ़ें

Nimrit Kaur Ahluwalia Reveals Why Bigg Boss 16 Winner MC Stan Not Attending Mandali Party, Twitter
Nimrit Kaur Ahluwalia Reveals Why Bigg Boss 16 Winner MC Stan Not Attending Mandali Party, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Nimrit Kaur Ahluwalia Reveals Why Bigg Boss 16 Winner MC Stan Not Attending Mandali Party: बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस बेकरार हैं। अब तक मंडली कई बार पार्टी करते हुए स्पॉट हो चुकी है, लेकिन इनमें एमसी स्टैन कहीं नजर नहीं आए।

यह भी पढ़ें- Naagin 7: सुंबुल और निमृत को चकमा दे बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, हथिया लिया एकता कपूर का शो नागिन

फराह खान की पार्टी

बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले के बाद कंटेस्टेंट साजिद खान की बहन फराह खान ने एक पार्टी दी थी। ये पार्टी उन्होंने शो के फाइनलिस्ट के लिए अपने घर पर रखी थी। जहां, बिग बॉस 16 के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स मस्ती करते हुए नजर आए थे। इस पार्टी को विनर एमसी स्टैन ने भी अटेंड किया था।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 की सबसे हॉट कंटेस्टेंट को मिला रोहित शेट्टी का शो, नाम सुन छूट जाएगे पसीने

मंडली के लिया किया सेलिब्रेशन

फराह खान के बाद अब्दु रोजिक ने भी मंडली के लिए कुछ पार्टियां रखी। जहां, उनके बिग बॉस के सभी दोस्त पहुंचे, लेकिन स्टैन पार्टी का हिस्सा नहीं बने।मंडली की सदस्य निमृत कौर अहलूवालिया ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उनसे मंडली की पार्टियों में एमसी स्टैन के न शामिल होने पर सवाल पूछा गया।

भीड़ से दूर रहते हैं स्टैन

निमृत कौर ने स्टैन को लेकर कहा कि वो ऐसी पर्सनैलिटी हैं जो भीड़-भाड़ से दूर रहना पसंद करते हैं। वो अपने दोस्तों से मिलते हैं, लेकिन प्राइवेट में। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी हाल ही में स्टैन से फोन पर लंबी बात हुई थी।

बिजी हैं स्टैन

स्टैन को लेकर निमृत ने कहा, 'कई तरह की पर्सनैलिटी के लोग होते हैं। स्टैन बहुत ज्यादा लोगों के साथ नहीं घुलते-मिलते। वो अपने कंफर्ट में लोगों से मिलना पसंद करते हैं और जरूरी नहीं है कि जब हम मिले तो मीडिया को पता चले। इसके अलावा वो एक बिजी रहने वाले इंसान हैं।'

इंडिया टूर पर रवाना होंगे स्टैन

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'स्टैन इस वक्त बहुत ज्यादा बिजी हैं। उनका इंडिया टूर शुरू होने वाला है। जिसे लेकर हम सब बहुत खुश हैं। स्टैन पहले ही साढ़े चार महीना तक बिग बॉस में रहे हैं। अब जल्द उनका टूर शुरू होने वाले हैं और वो फिर से घर से दूर होने वाले हैं। ऐसे में वो ज्यादा से वक्त परिवार को देना चाहते हैं।'