Bigg Boss OTT 2 के लिए मनीषा रानी ने यूं दिया था ऑडिशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Manisha Rani Audition Viral Video बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही बिहार की रानी यानी मनीषा रानी। एक्ट्रेस मनीषा रानी को दर्शक शो में काफी पसंद कर रहे हैं। हर किसी को उनका चुलबुला अंदाज पसंद आ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर मनीषा का बिग बॉस ओटीटी 2 का ऑडिशन वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Manisha Rani Audition Viral Video: दर्शकों का फेमस शो बिग बॉस ओटीटी 2 का पहला हफ्ता खत्म हो चुका है। आज यानी शनिवार को इस शो का पहला वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड देखने को मिलेगा।
अब तक शो में सभी घरवालों के अलग-अलग अंदाज देखने को मिला हैं। इसी बीच अब बिहार की मनीषा रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मनीषा का बिग बॉस ओटीटी 2 का ऑडिशन वीडियो
इस वायरल वीडियो में मनीषा रानी ऑडिशन देती दिखाई दे रही हैं जो काफी मजेदार है। इस वीडियो को The Khabri इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है, जिसमे वह बता रही है कि कैसे बिग बॉस के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं मनीषा रानी
मनीषा रानी एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। मनीषा रानी घर के सभी सदस्यों के साथ अच्छे से मिल गई है। उनकी मजेदार बातें और एक्टिंग दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है। बिग बॉस के घर में आते ही मनीषा रानी ने कॉमेडी करनी शुरू कर दी थी।
बिग बॉस ओटीटी 2 का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मनीषा, जद हदीद के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। बिहार के मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी कुछ सहा है। मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर शुरू किया था।
'डांस इंडिया डांस' में भी आई थी नजर
वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी नजर आ चुकी हैं। लंबे स्ट्रगल के बाद उन्होंने भी ज्यादा कोशिश करना छोड़ दिया। मनीषा को पॉपुलैरिटी टिक-टॉक वीडियोज से मिली थी। वह भोजपुरी भाषा में मजेदार वीडियो बनाती हैं, जो खूब वायरल होते हैं। मनीषा की इंस्टाग्राम अकाउंट पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 4.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।