विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manisha Rani: बचपन से ही एक्टिंग का रहा है शौक, टिकटॉक पर वीडियो बनाते-बनाते तय किया बिग बॉस तक का सफर

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 20 Jun 2023 06:22 PM (IST)

Manisha Rani मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी नटखट अदाओं और मजेदार बातों से लोगों का दिल जीतती ...और पढ़ें

File Photo of Manisha Rani. Photo Credit: Instagram
File Photo of Manisha Rani. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' की कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने की अपने बारे में बात
  2. मनीषा रानी ने की अपनी निजी जिंदगी पर बात
  3. उन्होंने बताया कि उनका परिवार हमेशा से रहा है सपोर्टिव

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में कई कंटेस्टेंट्स का नाम पहली बार सुनने को मिला है। इनमें बेबिका ध्रुव से लेकर जद हदीद तक का नाम शामिल है। इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट हैं मनीषा रानी (Manisha Rani), जो कि बिग बॉस के घर में अपनी बातों से सभी का दिल जीत रही हैं।

मनीषा के कई कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उनके बोलने के अंदाज की वजह से लोग उन्हें पसंद करते हैं। यही धमाल वह बिग बॉस के घर में भी मचा रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें लोगों का प्यार मिल रहा है।

मनीषा रानी ने बताई अपनी बातें

मनीषा रानी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बिग बॉस के घर में जाने से पहले उन्होंने यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया था, जिसे अब अपलोड किया गया है। इस इंटरव्यू में हमेशा की तरह मनीषा ने अपने चुलबुले अंदाज में हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पसंद के बिग बॉस के घर में कौन-कौन होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर भी कुछ बात की।

बिग बॉस में होने चाहिए ये लोग

मनीषा ने अपनी पसंद के अनुसार बताया कि उनके हिसाब से बिग बॉस के घर में किसे-किसे होना चाहिए। उन्होंने कहा कि काश उनके वाले बिग बॉस में लड़के ज्यादा हों, और लड़कियां सिर्फ दो तीन।

बचपन से था एक्टिंग का शौक

मनीषा रानी मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह शुरू से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। लेकिन बिहार में ऐसा माहौल नहीं है कि लोग सोचें कि दूसरों को टीवी पर देखने से बेहतर खुद टीवी पर आओ। डांसिंग और एक्टिंग का उन्हें बचपन से शौक था। उन्होंने 'डांस इंडिया डांस' में ऑडिशन भी दिया था, लेकिन वहां से रिजेक्ट हो गईं। लंबे स्ट्रगल के बाद उन्होंने भी ज्यादा कोशिश करना छोड़ दिया। इसके बाद आया रील्स का जमाना, और मनीषा ने भी शुरू कर दिए अपने वीडियो बनाना।

एकाएक वायरल हुआ था वीडियो

मनीषा ने बताया कि वह कई वीडियो बनाती थीं, और घंटों उसकी एडिटिंग भी करती थीं, लेकिन वह वायरल नहीं होते थे। फिर एक दिन उन्होंने ऐसे ही अपनी आवाज में एक रैंडम वीडियो बनाया। यह वीडियो था, 'जिसको देखो उसका ब्वॉयफ्रेंड है। एक हमे ही ब्वॉयफ्रेंड नहीं मिलता, मिलता भी है तो बूढ़ा-बूढ़ा।'यह पहला वीडियो था मनीषा का जो वायरल हुआ। इसके बाद से ही उनकी पॉपुलैररिटी सोशल मीडिया पर बढ़ने लगी।

पिता ने किया सपोर्ट

इसी इंटरव्यू में मनीषा ने यह भी बताया कि जब वह पांचवीं में थीं, तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। सपनों को पूरा करने में उनके पिता ने ने हमेशा उनका सपोर्ट किया। आज मनीषा को एक वीडियो के लाखों रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आज वह अपने परिवार की इकलौती लड़की हैं, जो सबकी जरूरतों को पूरा करती हैं।