विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: 'सलमान खान को प्यार में मिला है भयानक धोखा', बेबिका ने बताया क्यों अब तक सिंगल हैं भाईजान?

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 24 Jun 2023 08:35 AM (IST)

Bigg Boss OTT 2 Update इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 Salman Khan has got a terrible betrayal in love
Bigg Boss OTT 2 Salman Khan has got a terrible betrayal in love

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 updates: एक्ट्रेस और ज्योतिष बेबिका धुर्वे ने खुलासा किया कि शो के होस्ट, अभिनेता सलमान खान अभी भी सिंगल क्यों हैं।लेटेस्ट एपिसोड में, बेबिका के फेस-रीडिंग सेशन के बाद अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के साथ काफी बुरी लड़ाई हुई। मनीषा रानी ने बेबिका और अभिषेक को सांत्वना देने की कोशिश की और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखा।

बेबिका का बड़ा खुलासा

बाद में, मनीषा ने बेबिका से पूछा कि क्या जिया के बारे में उसकी भविष्यवाणी सच है। धुर्वे ने घोषणा की कि उनकी रीडिंग कभी  गलत नहीं होती। तब मनीषा ने बेबिका की ज्योतिष विद्या का टेस्ट लिया और पूछा कि सलमान खान अभी तक सिंगल क्यों हैं। मनीषा ने बेबिका से पूछा, "क्या ये सच है कि उन्हें धोखा मिला है।" और बेबिका तुरंत कहती है, "भयंकर वाला।"

क्यों अब तक सिंगल हैं सलमान खान?

उन्होंने आगे बताया कि सलमान खान सिंगल क्यों हैं। "उन्हें एक घरेलू लड़की चाहिए। वो जितने रफ लगते हैं, अंदर से उतने सॉफ्ट हैं। उन्हें चाहिए कोई जो घर को संभाले, मां-बाप की सेवा करे और जब वो घर आए तो 2 मीठी बातें कर के उनके पूरे दिन का तनाव दूर कर दे, बेबिका ने सलमान खान को स्मार्ट बिजनेसमैन भी बताया।

अभिषेक संग जमकर हुई लड़ाई

पिछले कुछ दिनों से बेबिका आलिया सिद्दीकी और आकांशा पुरी के साथ बीबी जेल में सजा काट रही थीं। घर के सदस्यों के साथ फेस-रीडिंग सेशन आयोजित करने के बाद, बेबिका को आजादी मिली। टास्क के दौरान बेबिका अपने शब्दों में कठोर हो गईं और उन्होंने अभिषेक मल्हान से अपना बदला लिया। बेबिका ने कहा कि मल्हान एक बुद्धिमान कंटेंट क्रिएटर हैं, लेकिन वह दूसरों से कंटेंट कॉपी करते हैं।

आज होगा पहला नॉमिनेशन

उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो अभिषेक को थप्पड़ मारना चाहती थी। हालांकि बेबिका की बातें सुनकर अभिषेक को गुस्सा आ गया और दोनों की जमकर लड़ाई भी हुई। बेबिका भी कहां चुप रहने वालों में से थी, उन्होंने भी जमकर खरी खोटी सुनाई है। जहां तक नॉमिनेशन का सवाल है, अविनाश सचदेव, बेबिका धुर्वे, पलक पुरसवानी और जिया शंकर को बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। सीजन का पहला वीकेंड का वार शनिवार यानी आज होगा।