विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss Ott 2: पूजा भट्ट के खिलाफ फूटा घरवालों का गुस्सा, अभिषेक ने कहा- स्कूल की प्रिंसिपल लगती है

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 23 Jun 2023 10:29 PM (IST)

Bigg Boss Ott 2 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की शुरुआत से ही घरवालों के बीच लड़ाई झगड़ों के साथ ...और पढ़ें

Bigg Boss Ott 2 Avinash Sachdev Palak Purswani Furious at Pooja Bhatt Fukra Insaan Abhishek Called Her Principal/Instagram
Bigg Boss Ott 2 Avinash Sachdev Palak Purswani Furious at Pooja Bhatt Fukra Insaan Abhishek Called Her Principal/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 की शुरुआत हुई ही है, लेकिन घर में अभी से कंटेस्टेंट के रिश्ते रोज बदल रहे हैं। जहां आलिया सिद्दीकी, पलक और आकांक्षा ने गिरगिट की तरह रंग बदलकर बेबिका को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया, तो वहीं अब पूजा भट्ट भी घर में अपने तेवर दिखाती हुई नजर आईं।

पूजा भट्ट हाल ही में पलक और जिया पर काफी चिल्लाते हुए नजर आई थीं। उनका ये व्यवहार देखकर जहां पलक फूट-फूटकर रोईं, तो वहीं उनके कुछ करीबी कंटेस्टेंट उनका अंदाज देख बिल्कुल हैरान रह गए। हालांकि, इस बीच 'फुकरा इंसान' अभिषेक ने उन्हें स्कूल की प्रिंसिपल ही बता दिया।

पलक को सुनाई थी खरी-खोटी

बीते एपिसोड में पूजा भट्ट मनीषा रानी के रोने के बाद उन्हें चुप करवाती हुई नजर आईं थीं। दरअसल, घर में बिग बॉस ने एक फेक अलर्ट का टास्क दिया था, जिसमें सभी सदस्यों को यह बताना था कि घर का सबसे फेक सदस्य कौन है, जिसमें कुछ लोगों ने मनीषा रानी का नाम लिया।

इस टास्क के बाद मनीषा रानी जब किचन में खड़े होकर रोने लगीं और वहां पर जिया और पलक आ गईं, तो पूजा भट्ट अचानक से उन पर भड़क गईं। पलक और जिया को पूजा यह कहती हुई दिखाई दी कि मनीषा आप दोनों से ज्यादा सोच में बड़ी हैं।

इसके अलावा उन्होंने अविनाश के सामने भी बार-बार मनीषा की तारीफों के पुल बांधने की कोशिश की। हालांकि, अविनाश ने ये क्लियर कर दिया उनकी और मनीषा के बीच अच्छी नहीं है और वह उनके लिए सिर्फ एक कंटेस्टेंट हैं।

इन कंटेस्टेंट का फूटा गुस्सा

पूजा भट्ट के इस बर्ताव से जब पलक रोने लगीं, तो अविनाश और जिया को भी ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। अविनाश पलक को ये समझाते हुए नजर आए कि अब ये एक या दो बार और होगा तो वह सीधे तौर पर पूजा को सुना दें। क्योंकि आखिरकार वो इस घर में खुद के लिए आई हैं, ना कि किसी और के लिए। जिया ने भी पूजा भट्ट से दूरी बना ली।

अभिषेक ने पूजा को बताया स्कूल की प्रिंसिपल

किचन में मौजूद अभिषेक से जब पलक ने पूजा भट्ट से जुड़ी इस बात को शेयर किया तो फुकरा इंसान ने एक्ट्रेस को स्कूल की प्रिंसिपल बताया और कहा, "बिग बॉस मुझे यह लग ही नहीं रहा है कि मैं आपके घर में हूं। ऐसा लग रहा है कि किसी स्कूल में आया हूं और ये यहां एक प्रिंसिपल हैं।

आपको बता दें कि कई घर वाले यह बात बोल चुके हैं कि पूजा का स्वभाव बहुत ही डोमिनेटिंग है और वह हर किसी को अपने कंट्रोल में रखना चाहती है। सिर्फ घर के सदस्यों का नहीं, पूजा ने जिस तरीके से पलक के साथ बिहेव किया उसे देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग भड़क गए।