Kyunkii Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के सुमित सचदेव ने नए रोल के लिए किया 15 किलो वजन कम, पहचानना हुआ मुश्किल
Kyunkii Saas Bhi Kabhi Bahu Thi सुमित सचदेव ने काफी लोकप्रियता पाई हैं और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काफी अच्छी जगह बना ली है। वह एकता कपूर के शो से काफी फेमस हुए है। हालांकि वे हमेशा लो प्रोफाइल बने रहे। वह अपने परिवार के साथ ही नजर आते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kyunkii Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सुमित सचदेव उर्फ गोमजी ने अपने नए टीवी शो चासनी के लिए 15 किलो वजन कम किया है। उन्हें अपनी नई स्टाइल में पहचानना मुश्किल हो गया है। सुमित सचदेव ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में गौतम विरानी की भूमिका निभाई थी। वह इस शो में गोमजी के नाम से जाने जाते थे।
सुमित सचदेव ने हालिया फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है
अब सुमित सचदेव ने हालिया फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। वे अपने साल्ट एंड पेपर लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मिंट ग्रीन सूट पहन रखा है। उनका कॉस्टयूम सभी का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'गर्मियां आ गई है, शांत ग्रीन, अच्छा सफेद और नॉटी रेट। मुझे लगता है, यह सीजन इन सब के बारे में है।'
सुमित सचदेव इन दिनों टीवी शो चासनी में नजर आ रहे है
सुमित सचदेव इन दिनों टीवी शो चासनी में नजर आ रहे है। इसमें वह सुमेर बब्बर की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें उनकी भूमिका नेगेटिव है और यह लुक उन पर सूट हो रहा है। चासनी में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्होंने 15 किलो वजन कम किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने बाल भी बढ़ाए हैं और दाढ़ी भी बनाई है। सुमेर बब्बर की भूमिका को लेकर फैंस काफी उत्साहित है।
सुमित सचदेव ने 15 किलो वजन कम किया है
इस बारे में जानकारी देते हुए सुमित सचदेव ने लिखा था, 'लंबे बाल, दाढ़ी, साल्ट पेपर लुक, 15 किलो वजन कम कर मैंने अपने नया कैरेक्टर पाया है।' उन्होंने अपने बालों पर भी काम किया है। इस बात की भी जानकारी भी उन्होंने दी थी। सुमित को वापस पर्दे पर देखने के लिए लोग उत्साहित हैं। वह उन्हें गौतम विरानी के तौर पर जानते थे।
सुमित सचदेव ने अपने ट्रांसफॉरमेशन लुक के बारे में भी जानकारी दी
सुमित सचदेव ने अपने ट्रांसफॉरमेशन लुक के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफॉरमेशन से पहले उन्होंने 8 घंटे तक अपने बालों पर काम किया था। उन्हें अपने बाल ब्लीच भी करने पड़े हैं। उनका कमबैक 4 वर्षों के बाद हो रहा है। यह शो 2019 में खत्म हो गया था। इसमें उन्होंने अभिमन्यु राघव की भूमिका निभाई थी। शो चासनी इसी महीने शुरू हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।