विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Episode 22: वीरानी परिवार में बड़ा अनर्थ, परी की गलती कैसे सुधारेगी तुलसी?

Published: Thu, 21 Aug 2025 06:20 PM (IST)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन में एकता कपूर ड्रामे की कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। ...और पढ़ें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी एपिसोड 22- Photo Credit- Instagram
क्योंकि सास भी कभी बहू थी एपिसोड 22- Photo Credit- Instagram

HighLights

  1. परी को अनर्थ करने से कैसे रोक पाएगी तुलसी?
  2. तुलसी को पता चल गई परी की ये करतूत
  3. क्या टूट जाएगा अजय और परी का रिश्ता?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पहले एपिसोड से लेकर 22वें एपिसोड तक, दर्शक लगातार टीवी से जुड़े हुए हैं। एकता कपूर पूरी कोशिश में लगी हुई हैं कि इस शो के फैंस एक भी सेकंड के लिए बोर न हो। वह लगातार शो में ट्विस्ट लेकर आ रही हैं। शुरुआती एपिसोड में अंगद की गिरफ्तारी से लेकर वीरेन का पर्दाफाश करने तक शो में अभी तक काफी ड्रामा अनफोल्ड हुआ है।

हालांकि, अब तुलसी और मिहिर की बेटी परी ने एक ऐसी गलती कर दी है, जिससे वीरानी परिवार के साथ-साथ परी और अजय की शादीशुदा लाइफ में भी भूचाल आ सकता है। बीते एपिसोड में क्या-क्या हुआ और अपकमिंग एपिसोड में आपको कितना ड्रामा देखने को मिलेगा, पढ़ें पूरी डिटेल्स: 

परी ने अपने ही परिवार से बोला झूठ

ये तो आप जान ही चुके हैं की अजय और परी की शादी किन हालातों में हुई है। वीरेन को जेल में बंद करवाकर और परिवार के खिलाफ जाकर तुलसी के आशीर्वाद के बाद अजय ने मिहिर की बेटी परी को अपनी दुल्हनियां बनाया था। हालांकि, खुशी-खुशी शादी करने वाली परी न सिर्फ अजय को अपने करीब आने से रोक रही हैं, बल्कि अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप मिल रही हैं। 

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 : परी का विदाई सीन कर देगा इमोशनल, स्मृति ईरानी की वापसी देख फैंस हैरान

Photo Credit- Jio Hotstar 

बीते एपिसोड में यही दिखाया गया कि जन्माष्टमी और पग फेरे के लिए घर से निकली परी अपने मायके जाने की जगह एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणवीर से एक रेस्टोरेंट में मिलती हैं। रणवीर परी को अपनी शादी तोड़ने के लिए फोर्स करता है, दोनों के बीच बहस चल ही रही होती है कि अनाथालय में बच्चों से मिलने पहुंची तुलसी परी को देख लेती हैं। वह रेस्टोरेंट के अंदर जैसे ही घुसती हैं, रणवीर वहां से भाग चुका होता है और परी बहाना बनाती है कि वह उस जगह पर अजय के साथ आई हैं। वह अपनी मां तुलसी से कहती है कि वह शादी के पहले एक-दूसरे को अच्छे से समझ नहीं पाए थे, इसलिए अब आफ्टर वेडिंग डेटिंग कर रहे । तुलसी बेटी की बाद सुनकर शांत हो जाती है। 

Photo Credit- Jio Hotstar

वहीं दूसरी तरफ जब परी अपने ससुराल पहुंचती हैं, तो वहां पर अजय से भी झूठ बोलती हैं कि वह अपने घर गई थीं, लेकिन तुलसी ने उन्हें कहा कि वह शाम को ही आजाए, ताकि जब तुलसी का अपने दामाद से आमना-सामना हो तो उसकी करतूत सामने न आए। इस एपिसोड का एंड यही पर हो जाता है। 

क्या बेटी की शादी टूटने से बचा पाएगी तुलसी? 

आगामी एपिसोड के प्रीकेप में ये दिखाया जाएगा की अजय बातों ही बातों में तुलसी को बता देता है कि उसने परी को सुबह पग फेरे के लिए शांतिनिकेतन के बाहर ड्राप किया था। जिससे परी के सामने सच्चाई आ जाती है।

Photo Credit- Jio Hotstar

एक्स ब्वॉयफ्रेंड से न मिलने को लेकर क्या तुलसी परी को समझा पाएंगी या मिहिर की बेटी इस हरकत से अपनी शादी को खतरे में डाल लेगी, इसका खुलासा अगले एपिसोड में होगा। 

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: स्केच में बनी तस्वीर देख चौंक जाएगी तुलसी, वीरेन पर क्या लगेंगे आरोप