विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शूटिंग के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहीं स्मृति ईरानी? सामने आई सच्चाई

Published: Wed, 13 Aug 2025 03:48 PM (IST)

एकता कपूर के कल्ट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रीबूट ने धमाकेदार शुरुआत की है। क्योंकि ने ...और पढ़ें

स्मृति ईरानी ने किया बॉडी डबल का इस्तेमाल (फोटो-इंस्टाग्राम)
स्मृति ईरानी ने किया बॉडी डबल का इस्तेमाल (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 25 साल बाद वापस लौटा शो
  2. स्मृति ईरानी निभा रहीं तुलसी का रोल
  3. क्यों हो रही एक्ट्रेस की आलोचना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति ईरानी के पॉपुलर टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) ने ऑनलाइन खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। 25 साल बाद इसके लौटकर आने की खबर से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। स्मृति ईरानी ने तुलसी वीरानी और अमर उपाध्याय ने मिहिर के किरदार से वापसी की। शो ने अपनी वापसी के साथ-साथ टीआरपी चार्ट में भी अपने लिए जगह सेट कर ली है।

कैसे शूट हो रहे फैमिली सीन?

लेकिन अब लगता है कि ऑडियंस उनकी परफॉर्मेंस से खुश नहीं है। उनका मानना है कि स्मृति अपने लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रही हैं। दर्शकों का कहना है कि उनके एक्सप्रेशन बहुत ही फेक हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि स्मृति ईरानी शो के लिए अलग से शूटिंग कर रही हैं और जब फैमिली सीन्स शूट करने होते हैं तो उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है। ये बात फैंस की नजर में भी आ गई और कुछ ही देर में उन्हें एक्स पर ट्रोल किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें- 'मॉडर्न काम पुराने संस्कार', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की बेसब्री

14 लाख रुपये क्यों ले रही हैं?

कई लोगों ने तो यह भी सवाल उठाया कि उन्हें 14 लाख रुपये क्यों मिल रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने एक दर्शक के लिखे लेख का जिक्र किया, "खुशी है कि सबने इस पर ध्यान दिया! वह 14 लाख रुपये किस लिए ले रही हैं? लगभग आधे एपिसोड के लिए अलग से शूटिंग करने के लिए? ऐसा लग रहा है जैसे लोग दीवार से बातें कर रहे हों, और फिर उन्हें सामने होने के बावजूद अलग दिखाया गया है!"

फैंस को नहीं आ रहा सीरियल देखने में मजा

यूजर्स का मानना है कि स्मृति ईरानी के चेहरे पर जबरदस्ती का फोकस रखा जाता था जोकि बिल्कुल भी नेचुरल नहीं लगता। एक रेडिट यूजर ने लिखा,"तुलसी के हर सीन में बॉडी डबल्स के इस्तेमाल का मकसद मुझे समझ नहीं आ रहा। यह वाकई अनेचुरल लग रहा है। मैं इसकी उम्मीद सीजन के बीच में यानी 60-70 एपिसोड के बाद कर सकता था, लेकिन अभी यह बहुत जल्दी है। उनके सीन बहुत ही डिस्कनेक्टेड और अनेचुरल लग रहे।

लोग करने लगे मेकर्स की आलोचना

एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया,"मुझे समझ नहीं आ रहा कि अगर लीड में रुचि नहीं थी और उनके पास समय नहीं था तो उन्हें शो क्यों बनाना पड़ा या हो सकता है कि शो टीआरपी में उतना सफल नहीं रहा हो जितना कि उम्मीद थी, हो सकता है कि वे स्मृति को सेट पर रोज न बुलाकर लागत बचाने के लिए बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हों।"

टीआरपी लिस्ट में टॉप पर शो

फैंस ये भी सवाल कर रहे हैं कि क्या निर्माता प्रोडक्शन कॉस्ट कम करने के लिए बॉडी-डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि स्मृति पहले से ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए प्रति एपिसोड 14 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। निर्माताओं ने अभी तक इस आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह शो इस गुरुवार को भी टीआरपी चार्ट पर अपना शीर्ष स्थान बरकरार रख पाता है या नहीं?

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में कैमियो करते नजर आएंगे जीतेंद्र, कब से शुरू हो रहा शो?