विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 : परी का विदाई सीन कर देगा इमोशनल, स्मृति ईरानी की वापसी देख फैंस हैरान

Published: Sun, 17 Aug 2025 06:02 PM (IST)

शो के हालिया एपिसोड्स में हमने देखा कि अजय के चौंकाने वाले कदम ने सभी को हैरान कर दिया। उसने ...और पढ़ें

विदाई सीन पर रोते हुए स्मृति ईरानी (फोटो-इंस्टाग्राम)
विदाई सीन पर रोते हुए स्मृति ईरानी (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय अभिनीत सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' रीबूट 29 जुलाई से शुरू हो चुका है। अपनी दमदार रेटिंग और ऑडियंस की बदौलत सीरियल टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप पर बना हुआ है।

दर्शकों के दिल को छू गई एक्टिंग

प्रीमियर के बाद से ही विरानी परिवार में होने वाले उतार-चढ़ाव ने दर्शकों को बांधकर रखा है। शो के अब तक 19 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। लेटेस्ट एपिसोड में तुलसी का बेटी परी की विदाई हो रही है जिसमें वो काफी ज्यादा भावुक हो जाती हैं। स्मृति के अभिनय ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और उन्हें खूब प्रशंसा मिली। प्रशंसकों ने कहा कि वे उनसे ऐसी ही दमदार वापसी का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- विकास सेठी के निधन पर इंडस्ट्री दुख की लहर, राखी सावंत ने लिखा- विश्वास नहीं हो रहा

फैंस की आंखों में आ गए आंसू

हाल ही के एपिसोड में तुलसी और मिहिर की बेटी परी की शादी दिखाई गई। विदाई के भावुक सीक्वेंस में स्मृति ईरानी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए। एपिसोड में उनके भावुक भाषण ने दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया। एपिसोड 19 में दुर्घटना के लिए वीरेन की गिरफ्तारी के बाद बढ़ते तनाव को भी दिखाया गया। अजय सच का खुलासा करते और अपनी बहन के लिए खड़े होते नजर आए, जिससे पता चलता है कि वह अपनी शादी से कितनी नाखुश है।

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

सोशल मीडिया यूजर्स ने की तारीफ

एक एक्स यूजर ने लिखा, "smritiiraniofficial और amarupadhyay_official का बेहतरीन प्रदर्शन।" एक अन्य एक्स यूजर ने टिप्पणी की,"यह दृश्य और मेरी #तुहिर #स्मृतिरानी अभिनेत्री आप फायर हैं।" तीसरे ने लिखा- मिहिर और तुलसी की बेहतरीन अदाकारी। मजा आ गया।

कब आता ही सीरियल?

25 साल बाद वापसी कर रहा यह शो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। BARC के आंकड़ों के अनुसार, यह हाल ही में पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा रेटिंग वाला हिंदी GEC फिक्शन लॉन्च (भारत में हिंदी भाषा के सामान्य मनोरंजन चैनलों पर प्रसारित होने वाला डेली सोप) बन गया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीज़न स्टारप्लस पर हर रोज़ रात 10 बजकर 20 मिनट पर प्रसारित होता है। आप इसे OTT प्लेटफ़ॉर्म JioHotstar पर भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 25 साल बाद ऐसे दिखते हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के कलाकार, तस्वीरें देखकर नहीं होगा यकीन!