Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron ke khiladi 12 Grand Finale: अपने 'सर्कस' मेंबर्स को लेकर रोहित शेट्टी के शो में पहुंचे रणवीर सिंह

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 12:34 PM (IST)

    Khatron ke khiladi 12 Grand Finale खतरों के खिलाड़ी 12 का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है और छह फाइनलिस्ट में से कोई एक कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी घर ले जाने वाला है। लेकिन फिनाले में शामिल होकर रणवीर सिंह और सर्कस की टीम इसे और भी शानदार बनाएंगे।

    Hero Image
    khatron ke khiladi 12 grand finale ranveer singh and rohit shetty cirkus starcast. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron ke khiladi 12 Grand Finale: तीन महीने तक अपनी ऑडियंस को स्टंट से डराने और कॉमेडी से हंसाने के बाद अब जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 12' का ये सीजन खत्म होने वाला है। शो को उनके टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। इस हफ्ते रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो का फिनाले टीवी पर ऑन एयर होगा। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का ग्रैंड फिनाले एपिसोड शूट किया गया। इस ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में एंटरटेनमेंट के लेवल को अप करने और विनर को ट्रॉफी देने के लिए रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' की स्टारकास्ट भी पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिनाले में शामिल हुई रणवीर सिंह सहित सर्कस की पूरी टीम

    खतरों के खिलाड़ी 12 के ग्रैंड फिनाले में रणवीर सिंह ने 'सर्कस' की टीम के साथ पहुंचकर चार चांद लगाए। सभी कंटेस्टेंट ने रोहित शेट्टी के फिल्म के हीरो के साथ शो के फिनाले में ढेर सारी मस्ती की। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सर्कस की टीम के साथ फिनाले एपिसोड शूट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की। रणवीर सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें रोहित शेट्टी के साथ-साथ सर्कस की पूरी स्टारकास्ट है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'किंग्स ऑफ कॉमेडी'। रणवीर सिंह के अलावा खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और सिद्धार्थ जाधव भी पहुंचे थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' की टीम के अलावा कंटेस्टेंट के साथ भी शेयर की तस्वीरें

    रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों निर्देशक अपनी 'सर्कस' की टीम के साथ तो मस्ती कर ही रहे हैं, अपने खतरों के खिलाड़ी 12 के चहेते कंटेस्टेंट्स के साथ भी उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'जब मेरी 'सर्कस' मेरे खतरों के खिलाड़ी से मिले। मैं दर्शकों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी को अपने प्यार से इतना सफल बनाया। अब क्रिसमस में सर्कस को भी इतना ही प्यार देना'। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    ये है खतरों के खिलाड़ी 12 के टॉप 6 फाइनलिस्ट

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को उनके टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। जहां तुषार कालिया इस शो के पहले फाइनलिस्ट बने थे, तो वहीं रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैजल शेख, मोहित मलिक और कनिका मान ने टास्क जीतकर फिनाले में अपनी जगह बनाई। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि कोरियोग्राफर तुषार कालिया 'खतरों के खिलाड़ी' 12 का सीजन जीत चुके हैं और फैजल शेख पहले रनरअप हैं, लेकिन मेकर्स की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 25 सितंबर 2022 को इसका ग्रैंड फिनाले होगा।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 12: फिनाले से पहले शो में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट, रुबीना दिलैक समेत इन दो कंटेस्टेंट्स को लगेगा झटका

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 12: फैजल शेख नहीं, बल्कि इस कंटेस्टेंट ने जीती 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी?

    comedy show banner