विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 12: फिनाले से पहले शो में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट, रुबीना दिलैक समेत इन दो कंटेस्टेंट्स को लगेगा झटका

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 12:23 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale Update रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का बस कुछ दिनों में ग्रैंड ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale Update, Instagram
Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale Update, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale Update: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में इस हफ्ते सेमी फिनाले राउंड दिखाया गया और इसी के साथ शो को अपने फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं। निशांत भट्ट और राजीव अदातिया का सफर इस हफ्ते केकेके 12 से खत्म हो गया। अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार शो के फिनाले से पहले तीन दमदार कंटेस्टेंट्स को झटका लगने वाला है।

टॉप 3 से इनका कटेगा पत्ता

रविवार के एपिसोड में खतरों के खिलाड़ी 12 को अपने 6 फाइनलिस्ट मिल गए। इनमें तुषार कालिया, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक, फैजल शेख, कनिका मान और जन्नत जुबैर शामिल हैं। इन फाइनलिस्ट में से दो कंटेस्टेंट्स को लेकर खबर आ रही हैं कि टॉप 3 में इनके लिए जगह बना पाना काफी मुश्किल होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दो कंटेस्टेंट मोहित मलिक और कनिका मान है। मोहित शो के सबसे पावरफुल कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। फिनाले में पहुंचने के लिए भी उन्होंने खूब मेहनत की। ऐसे में अगर वे टॉप 3 में जगह नहीं बना पाए तो ये उनके फैंस के लिए बेहद निराश कर देने वाला होगा।

शो की सेकेंड रनर अप बनेगी टीवी की ये बहू

खतरों के खिलाड़ी विनर और फर्स्ट रनर अप को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन सेकेंड रनर अप के नाम का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। शो के फैन पेज की माने तो रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर में से कोई एक टॉप 3 कंटेस्टेंट की रेस में शामिल होगा, लेकिन टॉप 2 में क्वालीफाई नहीं कर पाएगा। यानी रुबीना और जन्नत में से किसी एक को विनर बनने के इतने करीब पहुंचने के बाद भी सेकेंड रनर अप बनकर ही संतोष करना होगा।

तुषार और मिस्टर फैजू में होगी टक्कर

रुबीना और जन्नत के बाहर होने के बाद बचे हुए फाइनल दो खिलाड़ियों में मिस्टर फैजू और तुषार कालिया शामिल हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 जीतने के लिए ये दोनों मुकाबला करेंगे। शो की शुरुआत से कहा जा रहा था कि फैजल शेख इस सीजन के विनर बनेंगे, लेकिन सामने आ रही ताजा जानकारी के अनुसार, इस बार फैजल नहीं, बल्कि तुषार विनर की ट्रॉफी उठाएंगे। शो के कई फैन पेज ने भी ये जानकारी शेयर की है।  

यह भी पढें- Doctor G Trailer: स्त्री रोग विशेषज्ञ बन परेशान हुए आयुष्मान खुराना, कभी खाई मरीज की मार तो कभी पड़ी गाली

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी ने इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स को किया बाहर, जानलेवा स्टंट के बाद भी फिनाले से कटा पत्ता