विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी ने इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स को किया बाहर, जानलेवा स्टंट के बाद भी फिनाले से कटा पत्ता

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2022 09:15 AM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 10:27 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 12 Elimination खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का लेटेस्ट एपिसोड दो खिलाड़ियों के लिए बेहद खराब साबित ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 12 Double elimination, Instagram
Khatron Ke Khiladi 12 Double elimination, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 12 Elimination: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में इस हफ्ते सभी सेलेब्स फिनाले में पहुंचने के लिए जंग कर रहे थे। चार कंटेस्टेंट्स पहले ही फिनाले के लिए क्वालीफाई कर गए थे और पीछे चार कंटेस्टेंट छूट गए थे। जिन्हें रोहित शेट्टी ने आगे बढ़ने का एक और मौका दिया। स्टंट से ज्यादा 18 सितंबर के एपिसोड में एलिमिनेशन ने चौंकाया क्योंकि केकेके 12 से इस बार एक नहीं दो खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

पहले टास्क ने ही कर दिया परेशान

तुषार कालिया, रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर और फैजल शेख के फिनाले राउंड में पहुंच के बाद मोहित मलिक, कनिका मान, निशांत भट्ट और राजीव अदातिया पीछे रह गए थे। उन्होंने रविवार को आगे बढ़ने के लिए कंपीट किया। पहला टास्क मोहित और निशांत को करना था। ये टास्क काफी थका देने वाला था। टास्क की शुरुआत कंटेस्टेंट को कड़कती ठंड में पानी में फेंकने से होती है। पानी में जाने के बाद कंटेस्टेंट को एक जेट स्की को पीछे से पकड़ना था और कुछ दूर तक घसीटते हुए जाना था। इसके बाद उड़ते हुए चॉपर पर लटकते हुए कुछ दूर हवा में सफर करना था और आखिर में फिर से पानी में कूदते हुए फ्लैग को क्लिप करना था।

मोहित मलिक की स्टंट ने खराब की हालत

टास्क के लिए पहले मोहित गए उन्होंने पूरे जोश के साथ टास्क को परफॉर्म किया, लेकिन बाद में उनकी तबीयत खराब हो गई और कुछ देर के लिए उनकी याददाश्त भी चली गई। उनके बाद निशांत भट्ट गए और उन्होंने भी शानदार परफॉर्मेंस दी, लेकिन टास्क के अंत में उन्हें फ्लैग लगाने में समय लग गया। जब रिजल्ट की बारी आई तो मोहित ने इस टास्क को 3 मिनट 33 सेकेंड में पूरा किया जबकि निशांत को 3 मिनट 45 सेकंड लग गए और इसके साथ ही मोहित जीतकर फिनाले में पहुंच गए। वहीं, निशांत एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गए।

कनिका ने राजीव को चटाई धूल

अगले टास्क के लिए कनिका और राजीव गए। इस टास्क में कार से चलती ट्रक पर लगे 20 फ्लैग्स को गिराना था। टास्क के लिए पहले राजीव गए और उन्होंने 8 फ्लैग्स ही गिराए जबकि कनिका ने 10 फ्लैग्स गिराकर टास्क जीत लिया और फिनाले में पहुंच गईं।

केकेके 12 में हुआ डबल एलिमिनेशन

एलिमिनेशन राउंड के लिए राजीव और निशांत को मुकाबला करना था, लेकिन पानी वाले टास्क ने निशांत की हालत इतनी खराब कर दी कि डॉक्टर्स ने उन्हें किसी भी तरह का टास्क करने से मना कर दिया। शो में टास्क न परफॉर्म कर पाने की स्थिति में रोहित ने उन्हें सीधा एलिमिनेट कर दिया।

राजीव के बाद ये कंटेस्टेंट भी हुआ एलिमिनेशन

निशांत के बाद राजीव अकेले रह गए तो रोहित ने टास्क को पहले रुबीना से कराकर एक बेंच मार्क सेट किया और राजीव को उनसे बेहतर परफॉर्म करने के लिए कहा। टास्क में हवा लटकते हुए पोल पर रेंगते हुए जाना था और फ्लैग्स निकालने थे जबकि अंत में हवा में उड़ते हुए फ्लैग को छलांग लगाकर पकड़ना था। रुबीना तो टास्क अच्छे से कर दिया। हालांकि, वह इसे पूरा नहीं कर पाई। वहीं, राजीव टास्क शुरू करते ही हार गए और खतरों के खिलाड़ी से एलिमिनेट हो गए। 

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 12: सेमी फिनाले में इन दो कंटेस्टेंट की मनमानी से बौखलाए रोहित शेट्टी, कहा- 'शो का नाम डूबा दिया...'

Khatron Ke Khiladi 12: फैजल शेख नहीं ये कंटेस्टेंट पहुंचा फाइनल में, कांटे की टक्कर में फैजू को धूल चटाकर बना पहला फाइनलिस्ट