Jay Bhanushali और माही विज लेंगे तलाक? शादी के 14 साल बाद कपल ने लिया बड़ा फैसला
Jay Bhanushali And Mahhi Vij: अभिनेता जय भानुशाली और माही विज ने 14 साल की शादी के बाद तलाक के ...और पढ़ें

HighLights
जय भानूशाली और माही विज लेंगे तलाक
शादी के 14 साल बाद कपल का बड़ा फैसला
2010 में जय-माही ने की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता जय भानुशाली और माही विज ने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों की शादी को 14 साल हो गए थे। उनके करीबी दोस्तों के अनुसार, दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं और पिछले कुछ सालों से उनके बीच अनबन चल रही थी।
2010 में कपल ने की थी शादी
जय और माही, दोनों का एक बच्चा है, इसलिए दोनों ने सुलह करने की कोशिश की। हालांकि, अब हालात ऐसे मोड़ पर पहुंच गए हैं कि वे आपसी सहमति से तलाक और बच्चों की कस्टडी दोनों पर विचार कर रहे हैं। दोनों ने 2010 में शादी की और भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक बन गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी और बाद में एक नाइट क्लब में दोबारा मिलने पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। ऐसा माना जाता है कि माही जय की पहली गर्लफ्रेंड थीं और उन्होंने 31 दिसंबर, 2009 को उन्हें प्रपोज किया था।
-1761578454243.jpg)
यह भी पढ़ें- क्या बेटी की चाह में Bharti Singh ने चेक करवाया जेंडर चेक? कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
तारा के बर्थडे पर स्पॉट हुआ था कपल
इस जोड़े ने 2012 में सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी भाग लिया और पांचवां सीजन जीता। जय और माही ने शादी के नौ साल बाद अपने पहले बच्चे तारा का स्वागत किया। यह कपल पिछले साल से कम ही चर्चा में रहा है, जय और माही के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक-दूसरे के बारे में कोई पोस्ट नहीं है। इस साल की शुरुआत में, माही ने तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा था, 'मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं?' अटकलों के बीच, इस जोड़े को आखिरी बार तारा की जन्मदिन पार्टी में साथ देखा गया था।
