Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cannes 2025 में डेब्यू करने से डर रही हैं रिबेल किड Apoorva Mukhija? इन्फ्लुएंसर ने कहा- गाली नहीं...

    Updated: Tue, 13 May 2025 05:46 PM (IST)

    फ्रांस में शुरू हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय मनोरंजन जगत से जुड़े कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। इसमें एक नाम इंडियाज गॉट लैटेंट से चर्चा में आई अपूर्वा मुखिजा का भी है। हाल ही में इन्फ्लुएंसर ने कांस में डेब्यू को लेकर ऐसा जवाब दिया।

    Hero Image
    अपूर्वा मुखिजा ने कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने पर क्या कहा/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 3.7 मिलियन फॉलोअर वालीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा कुछ महीने पहले रणवीर इलाहबादिया और समय रैना के साथ 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में विवाद में बुरी तरह से फंस गई थी। कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ कंटेस्टेंट को जो उन्होंने डबल मीनिंग जवाब दिया था, उसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ महीने तक सभी की नजरों से दूर रहीं अपूर्वा बीते महीने ही इंस्टाग्राम पर कमबैक किया और बताया कि India's Got Latent के विवाद ने उन्हें किस तरह से अफेक्ट किया। हाल ही में एक फैन ने उनसे कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने की गुजारिश की, जिसका इन्फ्लुएंसर ने जवाब दिया। 

    कांस 2025 में डेब्यू करने से क्यों घबराईं अपूर्वा मुखिजा

    विवाद के बाद एक बार फिर से अपूर्वा मुखिजा एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस से जुड़ रही हैं। बीते दिन सोमवार को एक एंटरटेनमेंट एजेंसी ने सोशल मीडिया पर सवाल पूछते हुए कहा कि आप इस बार किस इन्फ्लुएंसर को कांस के रेड कारपेट पर वॉक करते हुए देखना चाहते हैं। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने अपूर्वा मुखिजा का नाम लिया। 

    Photo Credit- Instagram

    अपूर्वा मुखिजा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए लिखा, "गाली नहीं खानी है"। इन्फ्लुएंसर के इस बयान से ये तो क्लियर है कि वह अभी भी लोगों के क्रिटिसिज्म को झेल सकें, इसके लिए पूरी तरह से वह तैयार नहीं हैं। 

    यह भी पढ़ें: कंट्रोवर्सी के बाद Apoorva Mukhija ने सोशल मीडिया की वापसी, पहले पोस्ट में किया जान से मारने की धमकियों का जिक्र

    विवादों से अपूर्वा मुखिजा का रहा है पुराना नाता 

    अगर आपको लगता है कि अपूर्वा मुखिजा की इंडियाज गॉट लैटेंट में यह पहली कंट्रोवर्सी है, तो आप पूरी तरह से गलत हैं, क्योंकि उनका और विवादों का गहरा नाता रहा है। इससे पहले दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ( DTU) यूनिवर्सिटी में जब अपूर्वा एक बार शो करने गई थीं, तो दर्शकों ने उनका मजाक बनाया था, जिससे वह नाराज हो गई थीं और उनके और फैंस के बीच बहस छिड़ गई थी। 

    apoorva mukhija

    Photo Credit- Instagram

    इस दौरान उन्होंने दर्शकों को ये तक कह दिया था कि 'तू इधर आ जा... तेरी हड्डिया भी तोड़ूंगी'। अपूर्वा सोशल मीडिया का एक जाना-माना नाम हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर इब्राहिम अली खान, करण कुंद्रा, महिमा चौधरी, भूमि पेडनेकर, आस्था गिल, अर्जुन कपूर ओरी, कशिश कपूर, जन्नत जुबैर, झील मेहता, गर्विता साधवानी, फुकरा इंसान समेत कई लोग फॉलो करते हैं। 

    यह भी पढ़ें: KKK 15 में आ रहीं क्रिकेटर की एक्स वाइफ, करोड़ों की एलिमनी लेकर हुई थीं ट्रोल, Apoorva Mukhija भी होंगी शामिल