विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेट लगा था? कहां...Smriti Irani के दावों को Ekta Kapoor ने बताया झूठा? इस सीरियल को लेकर थी बहस

Published: Thu, 03 Jul 2025 05:07 PM (IST)

भारतीय टेलीविजन निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने आखिरकार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के 2014 में क्योंकि सास भी कभी ...और पढ़ें

एकता कपूर और स्मृति ईरानी की तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)
एकता कपूर और स्मृति ईरानी की तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. साल 2000 में पहली बार आया था सीरियल
  2. स्मृति ईरानी ने निभाया था तुलसी का किरदार
  3. अब 25 साल बाद वापसी करेगा सीरियल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ टीवी सीरियल आपको सिर्फ एंटरटेन ही नहीं करते बल्कि ये आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। ये हमारे घर, हमारे दिलों में और यहां तक कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो जाते हैं। आज से 25 साल पहले भारत की मुलाकात वीरानी फैमिली से हुई और हमेशा के लिए बदल गई।

साल 2000 में पहली बार हुआ था प्रीमियर

स्टार प्लस के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने आज 25 साल पूरे कर लिए हैं। आज ही के दिन 3 जुलाई, 2000 को टीवी पर इसका प्रीमियर हुआ था। इसने ना सिर्फ टीआरपी चार्ट में नंबर वन की बादशाहत हासिल की बल्कि सासू-बहू ड्रामा को सबका फेवरेट बना दिया।

यह भी पढ़ें: 7 साल की उम्र में Smriti Irani ने झेला था लड़की होने का दर्द, कहा- मेरे सामने मेरी मां को....

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

वहीं अभी कुछ दिनों पहले ही स्मृति ईरानी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की शूटिंग शुरू की थी। इस बीच एक बयान में उन्होंने कहा था कि सुपरहिट धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा भाग बहुत पहले साल 2014 में ही आने वाला था। अब इसके कुछ दिनों बाद शो की निर्माता एकता कपूर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अभिनेत्री के दावों को खारिज कर दिया। हालांकि उन्हें थोड़ी ही देर में अपने पोस्ट को डिलीट करना पड़ा।

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस पर सफाई दी। एकता कपूर और स्मृति ईरानी काफी अच्छी दोस्त भी हैं। एकता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में क्लियर किया कि साल 2014 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कोई योजना नहीं थी।

क्या है पूरा माजरा?

हाल ही में वी द वूमन के एक एपिसोड में बरखा दत्त और करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान,स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने 2014 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रीबूट से दूरी बना ली थी। कॉन्ट्रेक्ट बन चुका था और सेट भी तैयार था लेकिन स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए प्रधान मंत्री कार्यालय से कॉल आया था। बाद में उन्होंने 2014 से 2016 तक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में कार्य किया।

एकता कपूर ने कहा - कोई प्लान नहीं था

हालांकि एकता कपूर ने स्मृति ईरानी के इस पूरे वाक्या को गलत बताया। एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत इस सीरियल का निर्माण किया था। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वी द वुमेन एपिसोड में स्मृति ईरानी की बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा था "मैंने 2014 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से इनकार कर दिया था"। इसे शेयर करते हुए निर्माता ने अपनी पोस्ट पर कैप्शन लिखा, "कब????!! 2014 में कोई प्लान ही नहीं किया गया था! ऐसा कोई सेट नहीं था जिसके बारे में मुझे और चैनल को पता न हो।" यह पोस्ट अब एकता कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई नहीं देगा क्योंकि उन्होंने इसे डिलीट र दिया है। स्मृति ने शो में तुलसी विरानी का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें: तू बुड्ढा... मिहिर को देखकर चौंक गई तुलसी, Amar Upadhyay के बारे में ये क्या बोल गईं Smriti Irani?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।