विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Durga Aur Charu: मोहित कुमार को रिप्लेस करेगा ये एक्टर, जल्द आएगा 'दुर्गा और चारू' में बड़ा ट्विस्ट

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 11 Feb 2023 09:30 AM (IST)

Durga Aur Charu बैरिस्टर बाबू के सीक्वल दुर्गा और चारू में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला ...और पढ़ें

Durga Aur Charu Kunal Jaisingh to replace Mohit Kumar as the lead in tV serail Durga Aur Charu
Durga Aur Charu Kunal Jaisingh to replace Mohit Kumar as the lead in tV serail Durga Aur Charu

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के पॉपुलर दुर्गा और चारू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो ने हाल ही में एक लीप दिखाया गया। दुर्गा और चारू के किरदार में अद्रिजा रॉय और रची शर्मा को दर्शकों के सामने पेश किया गया। साथ ही लिड रोल में मोहित कुमार को भी कास्ट किया गया। अब खबर आ रही है कि शो में मोहित रिप्लेस हो रहे हैं।  

दुर्गा और चारू में रिप्लेस होगा ये एक्टर

ई-टाइम्स की खबर के अनुसार, शो से जुड़े एक सूत्र ने उन्हें बताया, 'चैनल और निर्माताओं ने मोहित को रिप्लेस करने का फैसला किया। कुछ अभिनेताओं से संपर्क किया गया और अब उन्होंने इस रोल के लिए कुणाल जयसिंह और राहुल शर्मा को शॉर्टलिस्ट किया है। लेकिन वे इस शो के लिए कुणाल को लेने के मूड में नजर आ रहे हैं।'

कुणाल जयसिंह को मिलेगा लीड रोल

कुणाल जयसिंह ने इससे पहले प्रोडक्शन के शो 'क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए' में एक दिलचस्प कैमियो किया है। मोहित को शो में उनके ग्रे किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी। छोटा सा कैमियो होने के बावजूद उन्होंने अपनी छाप छोड़ी और अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।'

जीत चुके हैं दर्शकों का दिल

पहले खबर आई कि अद्रिजा रॉय, राची शर्मा, मोहित कुमार और रिया शुक्ला 'दुर्गा और चारू' में लीप के बाद, लीड रोल में नजर आने वाले हैं। रिया ने अभी भी पर्दे पर अपनी एंट्री नहीं की है, लेकिन नकारात्मक किरदार के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आद्रिजा रॉय के बार में बता दें कि ये बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। अभिनेत्री, कई दिलचस्प नाटकों और यहां तक कि पौराणिक शो में भी दिखाई दी हैं। जबकि राची ने, किंशुक वैद्य के साथ अपने डेब्यू शो 'वो तो है अलबेला' से पॉपुलैरिटी हासिल की।

बैरिस्टर बाबू का सीक्वल है ये सीरियल

दुर्गा और चारू, बैरिस्टर बाबू का सीक्वल है। आपदा में बोंदिता और अनिरुद्ध की बेटियां, दुर्गा और चारू अलग हो गईं थीं। दोनों लड़कियों को फिर से मिलाने से पहले अलग-अलग परिवारों ने पाला। चारू की पालक मां ने पैसे और सुख की लालच में दोनों बहनों को अलग कर दिया था।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका या MC स्टैन में से कोई नहीं बन पाएगा विनर! बल्कि इस कंटेस्टेंट को मिलेगी ट्रॉफी

Bigg Boss 16 Winner: जर्नी वीडियो में विनर को लेकर बिग बॉस ने दिया बड़ा हिंट, नाम जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका