विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका या MC स्टैन में से कोई नहीं बन पाएगा विनर! बल्कि इस कंटेस्टेंट को मिलेगी ट्रॉफी

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 11 Feb 2023 08:03 AM (IST)

Bigg Boss 16 Winner बिग बॉस के विनर को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। किसी को लगता है ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Winner Neither Priyanka chahar choudhary or MC Stan will win the BB16
Bigg Boss 16 Winner Neither Priyanka chahar choudhary or MC Stan will win the BB16

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस सीजन 16 का विनर कौन होने वाला है? इस समय ये देश का सबसे बड़ा सवाल बन गया है। 12 फरवरी को होने वाले फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर बीबी 16 के विजेता को लेकर काफी बज है। कोई कह रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी इस बार का सीजन जीतने वाली हैं, तो किसी का कहना है कि दर्शकों की पसंद तो एमसी स्टैन ही हैं।

कौन जीतेगा बिग बॉस 16?

हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है.. न तो प्रियंका ना ही एमसी स्टैन, ये दोनों इस सीजन के विजेता बन ही नहीं सकते हैं। तो आपके दिमाग में अब मराठी बिग बॉस विनर शिव ठाकरे का नाम आएगा। तो हम फिर कहेंगे कि शिव भी ये ट्रॉफी नहीं जीत रहे हैं। तो क्या बिग बॉस के अपने शाह रुख खान, शालीन भनोट बनेंगे विनर, या फिर लाउड माउथ अर्चना गौतम? आपके इन सभी सवालों का जवाब है कि इनमें से कोई नहीं।

असली विनर के नाम से उठेगा पर्दा

दरअसल, विनर को लेकर शो की शुरुआत में ही मेकर्स ने बड़ा हिंट दे दिया था। उन्होंने बताया था कि इस बार बिग बॉस खुद अपना गेम खेलेंगे और वो ही घरवालों को तगड़ा कॉम्पटीशन देंगे। पिछले 16 सालों में जो नहीं हुआ, वो इस बार हुआ है। बिग बॉस ने 16वें सीजन में अपना गेम खुद ही खेला है। सूत्रधार के रूप में बिग बॉस, पिछले 4 महीनों से पूरा शो चला रहे है, वो ही हैं इस बार के असली विनर हैं।  सीजन की शुरुआत में जब घोषणा की गई थी कि 'ये सीजन बिग बॉस खेलेंगे', तो कोई नहीं जानता था कि इसका क्या मतलब है।

बिग बॉस मारेंगे बाजी

हालांकि, जिन दर्शकों ने पूरा सीजन देखा है, वो बता सकते हैं कि बिग बॉस ने पहले ही दिन अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट - निमृत कौर अहलूवालिया को कप्तानी देकर अपना मास्टर स्ट्रोक खेला था। एक ऐसे प्रारूप में, जहां क्या होगा ये सब बिग बॉस ने तय किया। सीजन 16 ने मानदंडों को तोड़ दिया और दूसरों को दूर करते हुए खुले तौर पर कुछ प्रतियोगियों का समर्थन किया। और क्यों नहीं? यदि वह वास्तव में एक प्रॉक्सी खिलाड़ी है, तो वह भी चाहता है कि उसकी पसंद के खिलाड़ी फिनाले की रात मंच पर खड़े हों। 

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Highlights: इस कंटेस्टेंट के आगे बिग बॉस ने झुकाया सिर, शो खत्म होते ही एमसी स्टैन करेंगे ये काम

Bigg Boss 16: सुम्बुल और प्रियंका ही नहीं, पिछले सीजंस के इन कंटेस्टेंट ने विनर बने बिना कमा लिए थे इतने करोड़