विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Highlights: इस कंटेस्टेंट के आगे बिग बॉस ने झुकाया सिर, शो खत्म होते ही एमसी स्टैन करेंगे ये काम

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Sat, 11 Feb 2023 12:23 AM (IST)

Bigg Boss 16 Highlights बिग बॉस सीजन 16 को खत्म होने में बस 2 दिन बाकी हैं ऐसे में बिग ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Highlights Archana Gautam Journey Make Fans Laugh Mc Stan Will Perform After Salman Khan Show Grand Finale/Twitter
Bigg Boss 16 Highlights Archana Gautam Journey Make Fans Laugh Mc Stan Will Perform After Salman Khan Show Grand Finale/Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस सीजन 16 को खत्म होने में महज 2 दिन का समय बाकी है, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट लगातार दर्शकों का दिल जीतने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। टॉप 5 फाइनलिस्ट के साथ-साथ फैंस भी ये जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि इस सीजन की ट्रॉफी सलमान किसके हाथों में देंगे।

हर रोज की तरह हम एक बार फिर से बिग बॉस के शुक्रवार के पूरे एपिसोड की हाइलाइट्स आपके सामने लेकर हाजिर हैं। तो अगर आपने आज का एपिसोड मिस कर दिया है, तो निराश मत होइए, क्योंकि आज शो में क्या-क्या महत्वपूर्ण हुआ ये हम आपको अपने इस आर्टिकल में बता रहे हैं।

बिग बॉस ने इन कंटेस्टेंट की दिखाई जर्नी

गुरूवार के एपिसोड में जहां शालीन और प्रियंका का बिग बॉस का सफर हमने देखा, तो वहीं आज शुक्रवार के एपिसोड को बिग बॉस ने थोड़ा लंबा खीचा। बिग बॉस ने आज के एपिसोड में अर्चना गौतम के साथ-साथ शिव और एमसी स्टैन की पूरी जर्नी भी उन्हें दिखाई।

अपनी जर्नी को देखकर शिव ठाकरे जहां खुशी से फूले नहीं समाए, तो वहीं अर्चना गौतम अपनी कॉमेडी को देखकर सीढ़ियों पर ही बैठ गईं। पूरे सीजन अर्चना गौतम बिग बॉस इंग्लिश में बात करने के लिए तरसती रहीं, आखिरकार आखिरी पलों में बिग बॉस ने उनकी ये इच्छा भी पूरी की और उनसे इंग्लिश में बात की। इसके अलावा बिग बॉस भी शायराना मूड में दिखाई दिए।

इस कंटेस्टेंट के आगे बिग बॉस ने झुकाया सिर

एमसी स्टैन का बिग बॉस का सफर काफी उतार-चढाव भरा रहा है। उनकी जर्नी भी बिग बॉस ने कुछ इसी तरह वीडियो में उतारा, जहां उनकी पहले शिव और मंडली से दोस्ती हुई, लेकिन उस दोस्ती में शिव की कैप्टेंसी में दरार भी आई। इसके अलावा उनका शालीन से झगड़ा, प्रियंका को उन्हें समझाना, टीना की उनसे दोस्ती सब बिग बॉस ने इस वीडियो में उतारा।

अपनी जर्नी को देखने से ज्यादा एमसी स्टैन ने ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस से इंटरेक्शन रखा। बिग बॉस ने एमसी तारीफ करते हुए उनकी सच्चाई को सराहा और साथ ही कहा, 'एमसी स्टैन आज मैं भी आपके सामने हक से सिर झुकाता हूं'।

अपने प्लान्स के साथ तैयार हैं एमसी स्टैन

जनता को बिग बॉस के घर में देखकर एमसी स्टैन फूले नहीं समाए। अपनी वीडियो के खत्म होने के बाद उन्होंने फैंस को बताया कि उन्होंने घर में रहते-रहते ही कई रैप बनाए हैं और वह चार दिन बाद जब घर से निकलेंगे तो वह उन गानों पर परफॉर्म करेंगे। इसके साथ ही आज के एपिसोड में रोहित शेट्टी की एक झलक भी दिखाई गई।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: अर्चना ने इस कंटेस्टेंट को कहा दोगला, जर्नी देख प्रियंका को लगा झटका, पढ़ें हाइलाइट्स

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 TOP 3 Finalist Fees: शिव-प्रियंका या स्टैन, जानें किस फाइनलिस्ट ने वसूली बिग बॉस से सबसे मोटी रकम