विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: सुम्बुल और प्रियंका ही नहीं, पिछले सीजंस के इन कंटेस्टेंट ने विनर बने बिना कमा लिए थे इतने करोड़

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 10 Feb 2023 11:53 PM (IST)

Bigg Boss 16 बिग बॉस के अब तक 15 सीजंस आ चुके हैं और 16 वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Finale Sumbul Touqeer Priyanka Chahar Choudhary to Sidharth Shukla Hina Khan These Are the Highest Paid Contestants/Instagram
Bigg Boss 16 Finale Sumbul Touqeer Priyanka Chahar Choudhary to Sidharth Shukla Hina Khan These Are the Highest Paid Contestants/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 16 अपने आखिरी दिनों में हैं। रविवार को 12 फरवरी को इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस शो के अब तक 15 सीजन आ चुके हैं, जिसमें से कई सफल हुए और कई नहीं हुए।

बिग बॉस सीजन 16 लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीजन को टॉप 5 फाइनलिस्ट के रूप में एमसी स्टैन, शिव, प्रियंका, अर्चना और शालीन मिल चुके हैं। इस सीजन के कंटेस्टेंट की फीस तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं।

आज हम आपको उन कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विनर बनकर अपने सीजन की ट्रॉफी जीती हो या ना जीती हो, लेकिन उन्होंने इस शो से करोड़ों रुपए कमाए हैं और बिग बॉस से अच्छी-खासी फीस वसूली है, तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

सुम्बुल तौकीर

बिग बॉस सीजन 16 में सुम्बुल तौकीर सबसे छोटी कंटेस्टेंट थी। हालांकि, 19 साल की इमली एक्ट्रेस ने इस सीजन के लिए बिग बॉस के मेकर्स से तगड़ी फीस ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुम्बुल इस सीजन की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं, वह पर वीक के लिए 12 लाख रुपए चार्ज कर रही थीं।

फिनाले से एक हफ्ते पहले सुम्बुल की बिग बॉस से जर्नी जरूर खत्म हो गई थी, लेकिन जब वह बाहर निकलीं तो उन्हें बिग बॉस का बहुत प्यार मिला।

श्रीसंत

बिग बॉस सीजन 12 में नजर आए पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का गेम सीजन में काफी पसंद किया गया था। इस सीजन में वह सिर्फ फिनाले में ही नहीं पहुंचे, बल्कि वह फर्स्ट रनरअप भी बने थे। उन्हें इस सीजन में उनके अग्रेशन के लिए जाना जाता था। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीसंत ने अपने इस सीजन के लिए 1 करोड़ के आसपास चार्ज किया था।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई बिग बॉस सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं। सिद्धार्थ के साथ उनका टशन और लड़ाई इस सीजन में बहुत ही लोकप्रिय हुए। हालांकि, मिड सीजन में ही वह इस शो से बेघर हो गई थी। बिग बॉस के इतिहास में सीजन 13 सबसे सफल सीजन में से एक रहा है।

इस सीजन के लिए उन्होंने तीन महीने में 1. 2 करोड़ के आसपास चार्ज किया था, इसके अलावा वह बिग बॉस 15 का हिस्सा भी बनी थीं।

राहुल देव

बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके राहुल देव बिग बॉस सीजन 10 का हिस्सा बने थे। हालांकि, वह मिड सीजन में ही वह बिग बॉस के घर से बेघर हो गए थे, लेकिन इस सीजन के लिए वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस सीजन के लिए करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

हिना खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद बिग बॉस 11 में हिना खान का एक अलग व्यक्तित्व दर्शकों को देखने को मिला। इस शो में उन्होंने अपनी बुलंद आवाज और अपने स्टैंड से फैंस का बहुत दिल जीता। जब शिल्पा शिंदे सीजन 11 की विनर बनीं तो लोगों ने सोशल मीडिया पर हिना खान को ट्रेंड करते हुए उन्हें असली विनर बनाया।

आपको बता दें कि हिना खान भले ही शो की फर्स्ट रनरअप बनी हों, लेकिन बिग बॉस से उन्होंने तीन महीने की फीस के रूप 7 से 8 लाख की डेली फीस ली।

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला का नाम बिग बॉस के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। बिग बॉस सीजन 13 में लोगों ने उनके व्यक्तित्व को बहुत ही पसंद किया।

इस सीजन में उनकी और शहनाज की जोड़ी लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई कि फैंस उन्हें 'सिडनाज' के नाम से बुलाने लगे। बिग बॉस सीजन 13 के लिए सिद्धार्थ शुक्ला ने हर हफ्ते करीब 40 लाख रुपए चार्ज किए थे।

दीपिका कक्कड़

श्रीसंत की तरह ही दीपिका कक्कड़ भी बिग बॉस सीजन 12 में नजर आई थीं। उनकी और श्रीसंत की काफी अच्छी दोस्ती शो में देखने को मिली थी। इस सीजन के लिए दीपिका कक्कड़ ने हर हफ्ते 14 से 16 लाख की तगड़ी फीस तो ली ही थी, लेकिन इसके अलावा 12वां सीजन जीतने के लिए 50 लाख की इनाम राशि भी मिली थी।

देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस सीजन 13 की मशहूर कंटेस्टेंट में से एक थीं। इस सीजन से उन्हें बीच में ही एग्जिट लेनी पड़ी थी, क्योंकि उनकी बैक में कुछ प्रॉब्लम हो गई थी। सीजन में उनकी प्रोक्सी बनकर विकास गुप्ता आए थे। साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस सीजन 13 के लिए हर हफ्ते 10 लाख रुपए चार्ज किए थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss All seasons Winners: श्वेता तिवारी से तेजस्वी प्रकाश तक, टीवी की इन 7 बहुओं के सिर पर सजा ताज

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Voting: शिव के साथ इस कंटेस्टेंट को लगा 440 वोल्ट का झटका, लास्ट में चमकी इस सदस्य की किस्मत