विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Voting: शिव के साथ इस कंटेस्टेंट को लगा 440 वोल्ट का झटका, लास्ट में चमकी इस सदस्य की किस्मत

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 10 Feb 2023 07:25 PM (IST)

Bigg Boss 16 Voting बिग बॉस सीजन 16 अपने आखिरी समय में पहुंच चुका है ऐसे में फैंस का दिल ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Voting Trend Priyanka Chahar Choudhary Gets the Highest Votes/Instagram
Bigg Boss 16 Voting Trend Priyanka Chahar Choudhary Gets the Highest Votes/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Voting Trend: बिग बॉस सीजन 16 अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के हाथ में ट्रॉफी देखने के लिए फैंस भी बेसब्र हो रहे हैं। दो दिन बाद सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है।

इस सीजन में प्रियंका, अर्चना, शिव, एमसी स्टैन और शालीन ने टॉप-5 कंटेस्टेंट के रूप में अपनी जगह पक्की की है। दो दिन पहले फैंस भी पल-पल अपने चाहने वालों के लिए वोट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार वोट्स ट्रेंड सामने आ रहे हैं। हालिया वोटिंग ट्रेंड में शिव के साथ-साथ इस कंटेस्टेंट को भी गहरा झटका लगा है।

फिनाले से पहले टॉप 2 से लुढ़के शिव

द खबरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हालिया सोशल मीडिया पर चल रहे वोटिंग ट्रेंड की लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में जहां काफी समय तक पहले दूसरे और तीसरे नंबर पर प्रियंका-शिव और एमसी स्टैन ने अपनी जगह बनाई हुई थी, तो वहीं अब लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स को देखने के बाद शिव के साथ-साथ आपको भी हैरानी हो सकती है।

हालिया वोटिंग ट्रेंड्स को देखा जाए तो प्रियंका ने तो अपनी कुर्सी कसकर पकड़ रखी है और वोटिंग ट्रेंड्स में वह लगातार नंबर 1 पर बनी हुईं हैं, लेकिन शिव और एमसी स्टैन वोटिंग ट्रेंड्स में अब टॉप 2 और टॉप 3 के पोजीशन में नहीं हैं।

अर्चना-शालीन ने ली शिव और एमसी स्टैन की जगह

अर्चना गौतम जो पिछले काफी हफ्ते से चौथे और पांचवें नंबर पर चल रही थीं, वह अब प्रियंका के बाद दूसरे नंबर पर आ गई हैं। शालीन भनोट भी शिव और एमसी स्टैन को पछाड़ते हुए तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस वक्त फिलहाल सोशल मीडिया पर जो वोटिंग ट्रेंड है उसमें प्रियंका पहले नंबर पर हैं, अर्चना दूसरे, शालीन तीसरे, शिव चौथे और एमसी स्टैन लुढ़ककर पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

बिग बॉस में टॉप 5 सदस्यों का उतार-चढ़ाव से भरा अपना एक सफर रहा है। फिनाले से पहले बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट की 131 दिनों की जर्नी भी उन्हें दिखाई, जिसे देखकर कंटेस्टेंट थोड़े इमोशनल हो गए। इन पांच कंटेस्टेंट में से ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा, इसका खुलासा तो ग्रैंड फिनाले में ही होगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale: इन दोस्तों के लिए अनलकी रहा बिग बॉस का घर, किसी में छिड़ी जंग, तो कहीं टूट गए रिश्ते

यह भी पढ़ें: Archana Gautam Journey: शिव का गला दबाने से लेकर किचन में चिकचिक करने तक, ऐसी रही है 'सिलबट्टा' गर्ल की जर्नी