विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Finale: इन दोस्तों के लिए अनलकी रहा बिग बॉस का घर, किसी में छिड़ी जंग, तो कहीं टूट गए रिश्ते

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 10 Feb 2023 06:10 PM (IST)

Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 अपने ग्रैंड फिनाले से बस अब कुछ ही दूर है। हर सीजन में कुछ ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary to Ankit Gupta and Tina Datta Sreejita De Friends Who Fights/Instagram
Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary to Ankit Gupta and Tina Datta Sreejita De Friends Who Fights/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस के घर में रिश्ते बनना और बिगड़ना बेहद आम बात है। हर सीजन में इस घर में कभी किसी के रिश्ते बनते हैं, तो कभी किसी के रिश्ते बिगड़ जाते हैं। इस सीजन में भी कई कंटेस्टेंट ऐसे आए, जो बाहर से तो काफी अच्छे दोस्त रहे या फिर उनके बीच एक अच्छी बॉन्डिंग बनी। 

बिग बॉस के घर में आने के बाद वह गेम में इतने ज्यादा रम गए कि उन्होंने अपनी बॉन्डिंग और दोस्ती की भी परवाह नहीं की। चलिए फटाफट से एक नजर उन पर डालते हैं, जिनका याराना बिग बॉस के घर में आकर टूट गया।

टीना-श्रीजिता

बिग बॉस सीजन 16 में टीना दत्ता और श्रीजिता दोनों नजर आई थीं। हालांकि, दोनों की जर्नी अब बिग बॉस के घर में खत्म हो चुकी है। टीना दत्ता और श्रीजिता डे ने सीरियल 'उतरन' में साथ में काम किया था। श्रीजिता डे जब बिग बॉस में एंट्री कर रही थीं तो उस दौरान उन्होंने टीना दत्ता के साथ गोवा में हुए एक इंसिडेंट के बारे में शेयर किया।

बिग बॉस के घर में दोनों ही कोल्ड वाइब लेकर आई थीं। जब श्रीजिता डे घर से बेघर हुईं तो टीना ने उन्हें पनौती कहा। जब वाइल्ड कार्ड के रूप में श्रीजिता वापिस आई तो उन्होंने टीना के बारे में नेशनल टेलीविजन पर गंदी बात की और दोनों की दोस्ती खत्म हो गई।

निमृत-प्रियंका

निमृत-प्रियंका ने इस सीजन की शुरुआत से ही बिग बॉस में एक नई दुश्मनी की मिसाल लिखी। दोनों के बीच शुरुआत से ही झगड़ा देखने को मिला। हालांकि, इन दोनों के बीच की लड़ाई का कारण क्या था, इसका अंदाजा फैंस को भी नहीं है।

आपको बता दें कि सीजन के अंतिम दिनों में ही प्रियंका ने एक टास्क के दौरान ये कहा था कि उन्हें ये समझ नहीं आता कि निमृत को उनसे बिग बॉस में आने के बाद क्या तकलीफ हुई, क्योंकि उन दोनों ने साथ में एक शो के लिए शूट किया था और दोनों में खूब बातचीत भी हुई थी। निमृत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि, 'शूट के दौरान वह साथ जरूर आए थे, लेकिन उन्हें प्रियंका की वाइब अच्छी नहीं लगी थी'।

प्रियंका-अंकित

प्रियंका-अंकित दोनों इस सीजन में साथ में आए थे। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं, लेकिन बिग बॉस का घर इन दोनों दोस्तों की परीक्षा लेने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहा। जहां एक तरफ अंकित इस बात से इरिटेट लगे कि प्रियंका उनसे गेम के अलावा कुछ और बात ही नहीं करती हैं, तो प्रियंका भी अंकित की कुछ चीजों की वजह से रोती-बिलखती नजर आईं।

प्रियंका चहर चौधरी पर अंकित पर हुकूमत करने का भी आरोप लगा। जब भी अंकित कुछ कहते तो प्रियंका गुस्सा हो जाती। इस वजह से दोनों के रिश्ते पर भी कई सवाल हुए। दोनों के बीच इस घर में कई झगड़े देखने को मिले। हालांकि, दोनों ने बिग बॉस के चक्कर में अपनी दोस्ती पर आंच नहीं आने दी।

रश्मि-देवोलीना

रश्मि देसाई और देवोलीना दोनों सिद्धार्थ वाले सीजन बिग बॉस 13 में नजर आए थे। दोनों की दोस्ती इस सीजन में काफी देखने को मिली। हालांकि, जब ये दोनों बिग बॉस सीजन 15 में दोबारा नजर आए, तो शुरुआत में तो दोनों बेस्ट फ्रेंड की तरफ एंटर हुए, लेकिन सीजन जब आगे बढ़ा तो दोनों के बीच जबरदस्त दुश्मनी दर्शकों को देखने को मिली। इस सीजन में दोनों ये भूल गए कि वह कभी एक-दूसरे के दोस्त थे।

करण कुंद्रा-निशांत भट्ट

बिग बॉस के घर के बाहर एक-दूसरे के दोस्त रहे करण कुंद्रा और निशांत भट्ट की दोस्ती की भी इस घर ने परीक्षा ली। एक तरफ जहां करण सीजन में नए खिलाड़ी बनकर आए, तो वहीं बिग बॉस ओटीटी के बाद बिग बॉस 15 में आए निशांत भट्ट ने सीजन में शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल का साथ दिया। शो में दोनों एक दूसरे के कॉम्पीटिटर थे, हालांकि बाद में दोनों की दोस्ती में सुधार देखने को मिला।

नेहा भसीन-शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी और नेहा भसीन भी बिग बॉस ओटीटी में एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे, लेकिन जब नेहा बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं, तो दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। कई मुद्दों को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई और अंत में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 MC Stan: कभी सड़कों एमसी स्टेन ने गुजारी थी रातें, आज करते हैं सलमान खान के दिल पर राज

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फिनाले से पहले चमकी इन दो कंटेस्टेंट्स की किस्मत, रोहित शेट्टी ने दिया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर?