विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Winner: जर्नी वीडियो में विनर को लेकर बिग बॉस ने दिया हिंट, नाम जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 11 Feb 2023 08:48 AM (IST)

Bigg Boss 16 Winner बिग बॉस 16 के फिनाले में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में विनर को ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Winner: Shiv thakare will win BB 16
Bigg Boss 16 Winner: Shiv thakare will win BB 16

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 के फिनाले में अब कुछ घंटे ही बचे हैं। ऐसे में बिग बॉस ने घर में बचे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी दिखा दी है। जहां बीते दिन प्रियंका और शालीन अपनी जर्नी को देख इमोशनल हो गए तो वही लेटेस्ट एपिसोड में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन अपने-अपने सफर से रूबरू हुए। इसके साथ ही बिग बॉस ने इस जर्नी वीडियो में दर्शकों के लिए विनर को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है।

कौन बनेगा बिग बॉस 16 का विनर?

शिव ने फिनाले से पहले ही बिग बॉस 16 के इतिहास में एक पन्ना अपने नाम दर्ज करा लिया है। बिग बॉस के 16 सालों की हिस्ट्री में किसी भी कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो इतना बड़ा नहीं था, जितना शिव का। शिव का जर्नी वीडियो 23 मिनट 10 सेकेंड लंबा था। प्रियंका का वीडियो 21 मिनट 35 सेकेंड का था। एमसी स्टैन का 19 मिनट 30 सेकेंड का और अर्चना, शालीन के 16 मिनट के जर्नी वीडियो दिखाए गए।

शिव ठाकरे ने रचा इतिहास

दर्शक अब इस वीडियो को देखकर पूछ रहे हैं कि क्या ये हिंट है कि शिव ठाकरे ही इस सीजन को जीत रहे हैं? क्योंकि शिव के वीडियो में बिग बॉस ने उन्हें टास्क मास्टर कहा और उन्हें बिग बॉस 16 का एकमात्र खिलाड़ी होने का श्रेय दिया, जिन्होंने दिल और दिमाग दोनों से खेला। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि शिव के अलावा वीडियो में पूरी मंडली को दिखाया गया।

मंडली या नॉन मंडली?

बता दें कि  शिव ठाकरे ने 'बिग बॉस 16' में रहकर एक और रिकॉर्ड बनाया है। बिग बॉस के मुताबिक, शिव ठाकरे शो के दो एडिशंस के फाइनलिस्ट के रूप में उभरने वाले एक मात्र कंटेस्टेंट हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर विनर के तौर लोग प्रियंका चाहर चौधरी का नाम ले रहे हैं। जय भानुशाली और युविका चौधरी ने तो साफ कहा कि प्रियंका जीतेगी क्योंकि वो कलर्स का चेहरा हैं। इनके नाम को लेकर पहले से काफी बज है। 

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका या MC स्टैन में से कोई नहीं बन पाएगा विनर! बल्कि इस कंटेस्टेंट को मिलेगी ट्रॉफी

Nimrit Kaur Ahluwalia Video: बिग बॉस 16 फिनाले के बीच निमृत का ऑडिशन वीडियो वायरल, देखते ही छूट जाएगी हंसी