Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुल्हन बन इशिता दत्ता ने पूछी 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत', पति वत्सल सेठ पूछ बैठे ऐसा सवाल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 03 May 2021 03:30 PM (IST)

    इशिता के पोस्ट्स को उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। उनके पोस्ट्स में सबसे खास होते हैं उनके कैप्शन जो काफी मजेदार होते हैं। हाल ही उन्होंने दुल्हन के लिबास में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें शेयर करने के साथ उन्होंने एक चुटकी सिंदूर की कीमत भी पूछी।

    Hero Image
    दुल्हन के लिबास में इशिता दत्ता, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इशिता अक़्सर कई पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इशिता के पोस्ट्स को उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। उनके पोस्ट्स में सबसे खास होते हैं उनके कैप्शन, जो काफी मजेदार होते हैं। हाल ही में उन्होंने दुल्हन के लिबास में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें शेयर करने के साथ उन्होंने 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' भी पूछी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इशिता दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इशिता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इशिता ने फोटोज को शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है उसने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इशिता ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत... हम वही हैं जैसा कि आप कहते हैं पागल फिल्मों के दीवाने, ये लुक वास्तव में भारतीय दुल्हन की परिभाषा है और यकीन मानिए इससे ज़्यादा मंत्रमुग्ध करने वाली और कोई भी चीज़ नहीं।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

    इशिता की इस तस्वीर पर उनके कई फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं फोटो को देख उनके पति वत्सल सेठ भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। वत्सल ने इशिता की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कैप्शन बहुत अच्छा है लेकिन सिंदूर कहा है'। वत्सल के इस कमेंट को कापी पसंद किया जा रहा है।

    बता दें कि वत्सल सेठ फिल्मों और टेलीविजन के जाने- माने अभिनेता हैं। वहीं उनकी पत्नी भी टीवी और फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री हैं। साथ ही अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन भी हैं। इशिता और वत्सल धारावाहिक 'रिश्तों का सौदागर बाजीगर' में साथ नजर आए थे। इसी शो के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी कर ली।

    कोरोना संकट से लड़ने के लिए ऋतिक रोशन और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने मिलकर जुटाये 27