Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋतिक रोशन और विदेशी सेलेब्रिटीज़ ने भारत में कोरोना संकट से लड़ने के लिए जुटाये 27 करोड़ रुपये

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 03 May 2021 09:14 PM (IST)

    लेखक और लाइफ़ कोच जय शेट्टी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए दी। इस पोस्ट के अनुसार गिव इंडिया के ज़रिए दुनियाभर के सेलेब्स ने आर्थिक योगदान दिया है। जय ने इन सभी का शुक्रिया अदा किया है।

    Hero Image
    Hrithik Roshan joins Hollywood celebs to raise fund. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। देश इस वक़्त कोरोना वायरस की बेहद घातक दूसरी लहर से जूझ रहा है। अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत की ख़बरें लगातार आ रही हैं। ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत की ख़बरें भी बनी हुई हैं। ऐसे में ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए तमाम सेलेब्रिटीज़ भी जुटे हुए हैं। अब ऋतिक रोशन ने भारत की मदद के लिए शुरू किये गये एक फंड रेज़िंग केम्पन में आर्थिक सहयोग किया है। ख़ास बात यह है कि इस फंड रेज़िंग केम्पेन के ज़रिए कई विदेशी सेलेब्रिटीज़ भी भारत की आर्थिक मदद के लिए आगे आये हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेखक और लाइफ़ कोच जय शेट्टी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए दी। इस पोस्ट के अनुसार, गिव इंडिया के ज़रिए दुनियाभर के सेलेब्स ने आर्थिक योगदान दिया है। जय ने इन सभी का शुक्रिया अदा किया है।

    27 करोड़ से अधिक हुए जमा

    पोस्ट के मुताबिक़, हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ ने 50,000 डॉलर डोनेट किये हैं। शॉन मेंडिस ने भी इतनी ही रकम दी है। द एलन शो ने 59000 डॉलर जुटाये हैं। ब्रेंडन बरचर्ड और रोहन ओझा ने 50,000 डॉलर दान किये हैं, जबकि  जैमी केरन लीमा ने एक लाख डॉलर दिये हैं। कैमिला केबेलो ने 6000 डॉलर जुटाये, जबकि ऋतिक रोशन ने 15,000 डॉलर डोनेट किये हैं। जय ने इन सभी को अपने चैनल्स के ज़रिए मदद की गुहार एम्प्लीफाई करने और ख़ुद डोनेट करने के लिए शुक्रिया कहा है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Jay Shetty (@jayshetty)

    जय ने बताया कि इस फंड रेज़िंग केम्पेन के ज़रिए अब तक 3,688,981 डॉलर यानी लगभग 27 करोड़ 35 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। इस पर ऋतिक रोशन ने जय को बधाई भी दी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Jay Shetty (@jayshetty)

    सोशल मीडिया के ज़रिए मदद में जुटे सितारे

    कोरोना वायरस पैनडेमिक से लड़ने में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ आम नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स को ज़रूरतमंदों की मदद के लिए खोल दिया है। भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू, मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, विनीत कुमार सिंह, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर जैसे कलाकार लोगों की गुहारों को अपने एकाउंट्स के ज़रिए प्रसारित कर रहे हैं तो सोनू सूद ने सक्रिय रूप से ज़रूरतमंदों की मदद में जुटे हैं।

    जॉन अब्राहम ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स एनजीओ के हवाले कर दिये हैं, जो इसका इस्तेमाल लोगों की ज़रूरतों को आगे बढ़ाने में कर रही हैं। अजय देवगन ने मुंबई में बीएमसी को एक अस्थायी कोविड-19 अस्पताल बनाने में मदद की। प्रियंका चोपड़ा लोगों की ज़रूरतों को आगे बढ़ाने के साथ फंड रेज़िंग में जुटी हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने ब्रिटेन से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मंगाकर डोनेट किये हैं।