Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फिर हनीमून पर निकले दिव्यांका और विवेक!

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2016 07:41 PM (IST)

    दिव्यांका ने पेरिस से ढेर सारी शॉपिंग करने की भी प्लानिंग की है। दिव्यांका इस वक़्त ये रिश्ता क्या कहलाता शो में फ़ीमेल लीड रोल में नज़र आ रही हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी जगत के सबसे अधिक लोकप्रिय कपल में से एक हैं और दर्शक उन्हें इस वजह से भी काफी पसंद करते हैं, क्योंकि दोनों की शादी को अब तक काफी समय बीत चुका है, मगर दोनों ही एक-दूसरे के लिए कुछ ना कुछ रोमांटिक चीजे़ं करते रहते हैं।

    दिव्यांका और विवेक शादी के फ़ौरन बाद उदयपुर हनीमून के लिए गए थे, जहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ जमकर रोमांस किया। ख़बर है कि यह जोड़ी एक बार फिर से अपने ऑफिशियल हनीमून के लिए यूरोप टूर पर निकल गई है। इन दिनों दिव्यांका और विवेक पेरिस और अमस्टडम की सैर कर रहे हैं। दिव्यांका ने पूरे 20 दिन की छुट्टी ली है और दोनों इस बार न्यू ईयर भी वही मनाने वाले हैं।

    इसे भी पढ़ें- सनी लियोनी के साथ पिंजरे में क़ैद हुईं सनी लियोनी

    दिव्यांका ने पेरिस से ढेर सारी शॉपिंग करने की भी प्लानिंग की है। दिव्यांका इस वक़्त ये रिश्ता क्या कहलाता शो में फ़ीमेल लीड रोल में नज़र आ रही हैं।