विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दया और अभिजीत सर मुझे...', क्या ACP प्रद्युमन के बाद ये एक्टर भी C.I.D 2 को कहेगा अलविदा?

Published: Fri, 25 Apr 2025 07:05 PM (IST)

C.I.D सोनी टीवी के सबसे फेवरेट शो से में शुमार था। 13 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाला ये ...और पढ़ें

सीआईडी से एग्जिट लेगा ये एक्टर/ फोटो- Youtube
सीआईडी से एग्जिट लेगा ये एक्टर/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है C.I.D
  2. इस एक्टर की सीआईडी से एग्जिट होने की खबरें हुई तेज
  3. अभिनेता ने बताया सेट पर कोई उन्हें मोटिवेट करता है या नहीं?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से टेलीविजन पर सीआईडी का सीजन 2 ऑनएयर हुआ है, तब से किसी न किसी कारणवश ये शो चर्चा में हैं। 21 फरवरी 2025 को इस इन्वेस्टीगेशन शो का प्रीमियर हुआ था। फैंस इस शो के लौटने से बेहद खुश थे, लेकिन अचानक ही मेकर्स ने इस शो के दर्शकों का दिल तब तोड़ दिया जब एसीपी प्रद्युमन के किरदार को खत्म करने के लिए मार दिया गया। 

उनकी जगह इस शो में नए एसीपी बनकर आए पार्थ सम्थान ने ली। अब पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि शिवाजी साटम के बाद अब एक और कैरेक्टर इस शो को अलविदा कह सकता है। जिस अभिनेता के खिलाफ ये अफवाह उड़ी उसने अपने सीआईडी (C.I.D) से एग्जिट को लेकर रिएक्ट भी किया है। कौन है वह एक्टर, जिसके शो से बाहर होने की उड़ी खबर, चलिए जानते हैं: 

क्या ये एक्टर भी हो जाएगा सीआईडी से बाहर?

क्राइम फिक्शन शो 'सीआईडी' में जिस एक्टर के शो से जल्द एग्जिट होने की खबर सामने आई है, वह एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाने वाले पार्थ सम्थान ही हैं, जिन्होंने हाल ही में इन खबरों पर रिएक्ट किया है। जब उनसे ये पूछा गया कि आपका किरदार बस कुछ ही हफ्तों के लिए और शो में है, तो इस पर हमारी सहयोगी वेबसाइट मिड डे से खास बातचीत करते हुए अभिनेता ने कहा, "ये मेरे लिए भी एक मिस्ट्री ही है"। 

यह भी पढ़ें: CID 2 में छिन जाएगी नए ACP की कुर्सी? पार्थ समथान के जाते ही पुराने किरदार की होगी दमदार वापसी

पार्थ ने बातचीत में ये भी बताया कि उनके साथ शो का ट्रैक चेंज होने की कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। कैसी है ये यारियां एक्टर ने कहा, "मैं शो का अभी भी हिस्सा हूं, लेकिन ये ऑडियंस पर डिपेंड करता है कि वह मेरा किरदार देखकर कैसा रिएक्ट करती हैं"। 

PARTH SAMTHAN

Photo Credit- Instagram

पार्थ सम्थान ने दया और अभिषेक को लेकर कही ये बात

सीआईडी के अधिकतर किरदार वहीं पुराने हैं, ऐसे में पार्थ से जब ये पूछा गया कि क्या वह उन सबके बीच डिमोटिवेट फील करते हैं, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "मैं जानता हूं कि मैं ये किरदार निभा सकता था। मेरे डायरेक्टर मुझे मोटिवेट कर सकते हैं। दया सर और अभिषेक सर भी वहां पर मेरी मदद करने के लिए मौजूद रहते हैं। इसलिए मैं भूल जाता हूं कि लोग क्या बोल रहे हैं"। 

Photo Credit- Instagram

अगर आप भी सीआईडी देखना पसंद करते हैं, तो आप ये शो सोनी टीवी के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स (NETFLIX)  पर सीआईडी 2 हर शनिवार और रविवार 10 बजे आता है। इसके अलावा सोनी लिव(SONYLIV) पर इसके एपिसोड्स उपलब्ध हैं। 

यह भी पढ़ें: CID 2 में नए ACP से खुश नहीं फैंस, एसीपी प्रद्युमन को वापस लाने की बढ़ी डिमांड, कहा- 'उनके बिना कोई सीआडी नहीं'