Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 8 Winner: बिग बॉस के सीजन 8 में हुआ था सबसे बड़ा विवाद, इस कंटेस्टेंट ने जीती थी ट्रॉफी

    बिग बॉस सीजन 8 (Bigg Boss 8) अपने विवादों और यादगार पलों के लिए जाना जाता है। इस सीजन के विनर को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला। विनर से ज्यादा इस शो के एक विवाद की चर्चा होती है जिसकी वजह से पहली बार किसी कंटेस्टेंट ने घर की दीवार लांघकर बाहर निकलने का फैसला लिया था।

    By Sahil Ohlyan Edited By: Sahil Ohlyan Updated: Tue, 19 Aug 2025 02:14 PM (IST)
    Hero Image
    सीजन 8 का विनर कौन बना था (Photo Credit- IMDb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित रियलिटी शो की लिस्ट में बिग बॉस का नाम सबसे पहले शामिल किया जाता है। इसके सभी सीजन लड़ाई और दोस्ती देखने को मिलती है। इन दिनों इसका नया सीजन टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस बीच बात शो के यादगार सीजन 8 की कर रहे हैं। बिग बॉस लवर्स के बीच इससे जुड़े विवाद और विनर का जिक्र हमेशा चलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान ने सीजन 4 के बाद इस शो में बतौर होस्ट जिम्मेदारी निभाई और उसके बाद से ही इस रियलिटी शो को देखने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। बिग बॉस सीजन 8 (Bigg Boss 8) का नाम विवादों से भी घिरा है। दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही, इस शो के कुछ कंटेस्टेंट्स ने लोगों को हैरान भी किया। आइए जानते हैं कि इसकी ट्रॉफी किसने अपने नाम की।

    बिग बॉस 8 के विनर कौन बने?

    विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी बने थे। दरअसल, उन्हें सीजन की शुरुआत से ही दर्शकों का समर्थन मिला था। एक टास्क के दौरान करिश्मा तन्ना ने गौतम के ऊपर मिर्ची लगा दी थी, जिसका फायदा उन्हें फिनाले तक मिला था। इस शो की ट्रॉफी जीतने के बाद गौतम कई अन्य रियलिटी शोज का हिस्सा भी रहे और लोगों ने उनके काम को खूब पसंद किया।

    Photo Credit- IMDb

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के इस एक्टर की एंट्री, सलमान खान के शो में फैलाएंगे दहशत!

    रनर-अप कौन रहा?

    बिग बॉस सीजन 8 के रनर-अप करिश्मा तन्ना थी। करिश्मा ने पूरे सीजन में दमदार परफॉर्मेंस दी थी, लेकिन ट्रॉफी की बाजी गौतम मार ले गए थे। करिश्मा की परफॉर्मेंस की तारीफ जरूर हुई, लेकिन वह ट्रॉफी जीतने से थोड़ी पीछे रह गईं।

    कितनी मिली विनर को प्राइज मनी?

    सलमान खान के शो को जीतने के बाद गौतम गुलाटी को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। खास बात है कि इस शो के बाद उन्हें टीवी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए और लोगों ने उनके काम पर खूब प्यार भी लुटाया।

    Photo Credit- IMDb

    बिग बॉस सीजन 8 का सबसे बड़ा विवाद

    बिग बॉस के सीजन 8 को विवाद के कारण भी याद रखा जाता है। इस सीजन के कंटेस्टेंट अली कुली मिर्जा ने कई विवाद खड़े किए थे, जिनमें से एक सबसे चर्चित विवाद ऐसा था, जिसके लिए उन्हें थप्पड़ भी खाना पड़ा था। दरअसल, सोनाली राउत ने नेशनल टेलीविजन पर सभी के सामने अली कुली को जोरदार थप्पड़ मारा था। इसके पीछे की वजह सोनाली का आरोप था। उन्होंने दावा किया था कि अली ने उन्हें कंबल के अंदर गलत तरीके से टच करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, अली बिग बॉस के पहले एसे सदस्य भी थे, जो बीबी हाउस की दीवार कूदकर घर से बाहर निकलने में सफल हुए थे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लिए कन्फर्म हुआ इस एक्टर का नाम? तमन्ना भाटिया के साथ कर चुका है काम