विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18 में बिगड़ा इन 5 कंटेस्टेंट्स का समीकरण, फिनाले की सीढ़ी में रुकावट बन गई फैमिली

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sun, 05 Jan 2025 04:39 PM (IST)

बिग बॉस 18 में इन दिनों जमकर ड्रामा और टशनबाजी देखने को मिल रही है। फिनाले के इतने करीब आने ...और पढ़ें

इन खिलाड़ियों के लिए मसला बने घरवाले (Photo Credit- X)
इन खिलाड़ियों के लिए मसला बने घरवाले (Photo Credit- X)

HighLights

  1. 5 कंटेस्टेंट के गेम में आया बड़ा बदलाव
  2. इन खिलाड़ियों के लिए मसला बने घरवाले
  3. फिनाले के करीब पहुंचा सलमान खान का शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस के घर में जल्द ही नया बवाल देखने को मिलने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने घर में फैमिली वीक रखा था जिसमें सभी कंटेस्टेंट के घरवाले पहुंचे थे। किसी की मां तो किसा के पार्टनर ने शो में आते ही उन्हें आगाह करने का काम किया था।

अब शो वीकेंड का वार पर पहुंच गया है और कुछ ही दिनों के अंतर पर इन सदस्यों के गेम में काफी बदलाव नजर आ रहा है। मगर ये बदलाव उन्हें शो में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं या नहीं ये गौर करने वाली बात है।

चाहत पांडे

चाहत पांडे इस वक्त शो का सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट बन गई हैं। टीवी एक्ट्रेस की मां ने घर में आकर खूब बवाल काटा था जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो खूब ट्रेंड हुई थीं। चाहत की मां ने अविनाश को खूब लताड़ लगाई थी और उन्हें लड़कीबाज भी कहा था।

उनके ऐसी बातों के बाज वीकेंड का वार पर सलमान खान ने चाहत को टारगेट करते हुए उनके 5 साल लंबे रिलेशनशिप का खुलासा किया था। इस सब के कारण चाहत का गेम पूरी तरह से बिगड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना शुरू से ही शो के लाडले कहलाए हैं। विवियन अपने गेम को पहले दिन से ही काफी कूल रखने की कोशिश की है। बीच बीच में उनकी स्लो स्ट्रेटजी पर सलमान खान भी उन्हें टोकते दिखाई दिए थे। फैमिली वीक में उनकी पत्नी नूरन ने उनको गेम पर फोकस करने की सलाह दी थी। इसके बाद को-स्टार काम्या पंजाबी ने भी उनके फीके गेम पर उंगली उठाई थी। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि फिनाले का रास्ता लाडले के लिए टफ होने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

रजत दलाल

रजत दलाल भले ही शो की शुरुआत में पसंद न किए गए हो लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में उनकी पॉपुलैरिटी में खासा इजाफा होते देखा गया है। मगर मौजूदा समय में रजत दलाल का गेम भी ज्यादा मजबूत दिखाई नहीं दे रहा है। मां के आने के बाद से ही रजत गेम से शायद भटके लग रहे गए हैं। हालांकि उनमें वो पोटेंशियल दिखता है जिससे वो फिनाले की अपनी पकड़ को पक्का कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कब रिलीज होगा Paatal Lok 2 का ट्रेलर? Jaideep Ahlawat ने नए किरदार के साथ तारीख से उठा दिया पर्दा

ईशा सिंह

ईशा सिंह गेम इस वक्त पूरी तरह से बिगड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। ईशा को देखकर लग रहा था कि वो आने वाले वक्त में एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर की तरह सामने आएंगी। मगर अब ऑडियंस कह और घर के कई सदस्य भी कह रहे हैं कि वो अविनाश के दमप यहां तक पहुंची हैं। उनकी मां ने भी शो में आकर ईशा के ही गेम में खामियां गिना दी थीं। ऐसे में काफी ज्यादा चांसेज हैं कि वो घर से बेघर हो सकती हैं।

Photo Credit- Instagram

अविनाश मिश्रा

अविनाश मिश्रा के लिए फैमिली वीक सबसे ज्यादा मुश्किल रहा है। चाहत की मम्मी, विवियन की वाइफ से लेकर कशिश कपूर की मां तक अविनाश को कई लोगों ने खरी खोटी सुनाई थी। फैमिली वीक में एक तरह से उन्हें एक्सपोज कर दिया गया था।

Photo Credit- Instagram

उनकी अपनी मां ने भी उन्हें ईशा सिंह से दूरी बनाने को कहा था। इसे देखते हुए लग रहा है कि आने वाले दिनों में घर के अंदर उनका समीकरण बिगड़ने वाला है। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: वीकेंड का वार पर चिंगारी लगाने पहुंचे Sonu Sood, विवियन-ईशा पर भारी पड़ गए करणवीर मेहरा