विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18 Elimination: डींगे हांकना इस कंटेस्टेंट को पड़ गया भारी, दर्शकों ने Salman Khan के शो से किया आउट?

Published: Sat, 02 Nov 2024 07:29 PM (IST)

बिग बॉस सीजन 18 में एक के बाद एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो रहा है। इस शो में टोटल ...और पढ़ें

बिग बॉस 18 में हुआ एक और एलिमिनेशन/ फोटो- Instagram
बिग बॉस 18 में हुआ एक और एलिमिनेशन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस 18 से कटा एक और कंटेस्टेंट का पत्ता
  2. इस मजबूत कंटेस्टेंट को दिखाया गया बाहर का रास्ता
  3. जल्द ही सलमान खान के शो में होगी दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो रही है और पुराने सदस्यों का एक-एक करके पत्ता साफ हो रहा है। अब तक हेमा शर्मा से लेकर नायरा बनर्जी,गुणरत्न सदावर्ते और मुस्कान बामने सहित कई कंटेस्टेंट इस विवादित शो को अलविदा कह चुके हैं।

इस हफ्ते जिन कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है, उनमें शहजादा धामी, ईशा सिंह, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोड़कर का नाम शामिल है। पांच मजबूत नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से अब एक और सदस्य का गेम दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है, जिसे इस हफ्ते उन्होंने सीधे-सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इस हफ्ते कौन हुआ बिग बॉस 18 से आउट?

अविनाश मिश्रा लगातार लड़ाइयों को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं ईशा और एलिस का गेम भी दर्शकों को देखने को मिल रहा है। पहले हफ्ते शिल्पा शिरोड़कर थोड़ी चुप-चुप थीं, लेकिन वीकेंड के वार में सलमान खान के समझाने के बाद वह भी फॉर्म में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Alice Kaushik के लिए बुरा फील कर रहा बिग बॉस का ये एक्स कंटेस्टेंट, शादी से इनकार पर लगाई कंवर ढिल्लों की क्लास

हालांकि, जिस कंटेस्टेंट का गेम ऑडियंस को समझ नहीं आया, वो हैं शहजादा धामी। बिग बॉस 18 तक की सभी अपडेट्स देने वाले पेज ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि शहजादा धामी को पांचों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से सबसे कम वोट्स मिले हैं, जिसकी वजह से वह इस हफ्ते घर से बेघर हो गए हैं। उनके शो से आउट होने का एपिसोड रविवार को वीकेंड के वार में ऑनएयर होगा।

bigg boss 18

Bigg Boss 18 Tak- X Account

तीन हफ्तों में कैसा रहा शहजादा धामी का गेम?

शहजादा धामी जब मंच पर आए थे, तो हर किसी को यही लगा था कि वह अविनाश मिश्रा की तरह ही इस गेम में दूर तक जाएंगे। हालांकि, ऐसा होता नहीं दिखा। पहले कुछ दिनों में तो वह पूरे जोश में रहे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे उनका गेम डाउन होता चला गया। उन्होंने कभी अविनाश से झगड़कर, कभी रजत दलाल से लड़कर अपने आपको लाइमलाइट में रखना चाहा।

shahzada dhami- instagram 

उनके 'किसी के बाप में दम है तो', 'एक फोन मिलाऊंगा तो पता चलेगा' जैसे डायलॉग्स भी लोगों को एकदम फीके लगे। घर में उनकी दोस्ती सिर्फ नायरा बनर्जी और श्रुतिका के साथ ही दर्शकों को देखने को मिली। बीतते वक्त के साथ उनका गेम भी बोरिंग होता चला गया, जिसकी वजह से एक महीना पूरे होने से पहले ही उन्हें बिग बॉस 18 को अलविदा कहना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में गर्दा उड़ाने आएगा ये भोजपुरिया स्टार, Salman Khan की हो जाएगी छुट्टी?