Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 17 Oct 30 Update: समर्थ ने अभिषेक को मारने के लिए उठाई कुर्सी, मजाक को लेकर विक्की-ऐश्वर्या के बीच झगड़ा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 09:27 AM (IST)

    Bigg Boss 17 October 30 Episodic Update अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच ईशा मालवीय को लेकर फिर झगड़ा हुआ। इस बार बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई पर पहुंच गई। वहीं दूसरी तरफ विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मी के बीच भी एक मजाक को लेकर तीखी बहस हो गई।

    Hero Image
    समर्थ ने अभिषेक को मारने के लिए उठाई कुर्सी, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ने माहौल बदल दिया है। समर्थ जुरेल की एंट्री ने अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय और दोनों के होश उड़ा रखे हैं। दोनों के बीच अब तक कई बार बहसबाजी हो चुकी है। वहीं, हालिया एपिसोड में बात हाथापाई तक पहुंच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस 17 के घर में इनके अलावा पॉपुलर कपल नील भट्ट- ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे- विक्की जैन के बीच भी महाभारत देखने को मिली।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ईशा मालवीय का चेहरा जलाना चाहते थे अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल ने खोला एक्टर का कच्चा-चिट्ठा

    अभिषेक ने ईशा पर कसा तंज

    अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय के साथ बातचीत के दौरान समर्थ संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा। अभिषेक ने समर्थ की एंट्री पर ईशा के गलत रवैये पर भी सवाल किया। इसके बाद अभिषेक ने ईशा पर तंज कसते हुए कहा कि ब्रेकअप के बाद दो महीने में ही उन्होंने कैसे मूव ऑन कर लिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    समर्थ और अभिषेक की लड़ाई

    ईशा ने ये सारी बाते जाकर समर्थ को बता दी। इसके बाद ईशा को परेशान देखकर समर्थ, अभिषेक से लड़ने पहुंच गए। उन्होंने अभिषेक से ईशा से दूर रहने के लिए कहा। दोनों के बीच गरमा-गरमी देखकर बाकी घरवालों को बीच बचाव करना पड़ा। इस बीच अभिषेक ने समर्थ की मां को गाली दे दी, जिसके बाद समर्थ अपना आपा खो बैठे और अभिषेक को मारने के लिए कुर्सी उठा ली। हालांकि, घरवालों ने दोनों को अलग किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    विक्की से भिड़ीं ऐश्वर्या

    विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला। दरअसल, विक्की ने नील भट्ट को लेकर ऐश्वर्या से मजाक किया, जो उन्हें पसंद नहीं आया। नील और ऐश्वर्या के झगड़े के बाद विक्की ने नील की तरफ इशारा करते हुए कमेंट किया कि यहां मैं अकेला पीड़ित मर्द नहीं हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    दोनों कपल के बीच हुई महाभारत

    विक्की का ये कमेंट सुनते ही ऐश्वर्या आगबबूला हो गईं। उन्होंने विक्की से कहा कि वो दूसरों की शादी पर कमेंट न करें और अपनी शादी देखें। बीच में नील भी आ गए और फिर अंकिता भी कूद पड़ा। चारों के बीच काफी बहस बाजी हुआ। फिर घरवालों को आकर इन्हें शांत करना पड़ा।   

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अभिषेक ने ईशा पर लड़कों को इस्तेमाल करने का लगाया आरोप, भड़के फैंस बोले- तो तू यूज क्यो हो रहा है भाई