विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Update: बिग बॉस में महाट्विस्ट, ईशा की खुली पोल, सलमान ने मौनी का उड़ाया मजाक

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 29 Oct 2023 10:37 AM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 Written Update 28 October सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 17 का वीकेंड का वार ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 के घर में हुआ महायुद्ध (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)
बिग बॉस 17 के घर में हुआ महायुद्ध (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

HighLights

  1. बिग बॉस 17 में आया बड़ा ट्विस्ट
  2. ईशा मालवीय की खुली पोल
  3. बिग बॉस 17 में फूट-फूटकर रोए अभिषेक कुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Written Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' शुरू होने के बाद से ही युद्ध का अखाड़ा बन गया है। आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई होती रहती है और घर का माहौल तब और भी गरम हो जाता है, जब वीकेंड का वार आता है। इस बार भी वीकेंड का वार में सलमान खान ने घर में एक बम फोड़ दिया है, जो शो में महाट्विस्ट लेकर आएगा। जानिए, शनिवार का वार में क्या-क्या हुआ।

बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड की एंट्री

शनिवार का वार में मिस इंडिया रह चुकीं मनस्वी ममगई की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। शो में आते ही मुनव्वर फारूकी के साथ उनका टशन देखने को मिला। उन्होंने मुनव्वर फारूकी के बार-बार रोने को फेक बताया।

Manasvi Mamagai

बिग बॉस में आए करण कुंद्रा और मौनी रॉय

सलमान खान के शो में अपने शो टेम्पटेशन आईलैंड का प्रमोशन करने के लिए मौनी रॉय और करण कुंद्रा आए। इस दौरान 'टाइगर 3' (Tiger 3) स्टार ने मौनी को 'नागिन' नाम से चिढ़ाया। इसके बाद दोनों ने घरवालों के साथ प्यार की परीक्षा टास्क किया। विक्की जैन के साथ ईशा मालवीय और खानजादी आए।

वहीं, मुनव्वर फारूकी के साथ मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे थे। मुनव्वर फारूकी ने टास्क में मनारा चोपड़ा को डंब कहा। इस पर सलमान ने उन्हें कहा कि वह यहां क्यों चुप हैं। वह सही मुद्दों पर क्यों नहीं बोलती हैं।

घरवालों ने सोनिया बंसल को किया एविक्ट

इस हफ्ते बेघर होने के लिए ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, सनी आर्या, सना रईस खान, सोनिया बंसल और खानजादी नॉमिनेट हुए थे। सना और सोनिया को सबसे कम वोट मिले थे। बिग बॉस ने बेघर करने का जिम्मा घरवालों को सौंपा और सबसे कम वोट सोनिया को मिले और वह एविक्ट हो गईं।

Soniya Bansal

यह भी पढ़ें- कौन हैं Bigg Boss 17 की Soniya Bansal जिन्होंने 100 करोड़ से किया था डेब्यू, जानिए आगरा की 'क्वीन' के बारे में

कृष्णा अभिषेक ने लिया मामा गोविंदा का नाम

'बिग बॉस 16' की तरह 17वें सीजन में भी बिग बज को कृष्णा अभिषेक होस्ट करेंगे। वह शो में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए आए और दादी बनकर घरवालों को जमकर रोस्ट किया। इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा का जिक्र किया।

Krushna Abhishek and Salman Khan

दरअसल, मनारा से बात करते हुए कृष्णा ने कहा कि एक सवाल के जवाब में उन्होंने दर्जनों एक्सप्रेशन डाल दिए। कृष्णा ने आगे कहा, "मेरा बेटा है ना कृष्णा, उसका मामा है। वह जब नाचता है तो वह एक गाने में इतने एक्सप्रेशन देता है, आपने वैसा ही कमाल कर दिया।" कृष्णा ने ये भी कहा कि ये उनके लिए कॉम्प्लीमेंट था, लेकिन आपके लिए नहीं।

खुली ईशा मालवीय की पोल

बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। वीकेंड का वार में एक ट्विस्ट आया और बिग बॉस ने ईशा मालवीय के झूठ से पर्दा उठाया। उन्होंने कई बार कहा कि उनका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। ऐसे में वीकेंड का वार में पहले बिग बॉस ने ईशा और अभिषेक की जर्नी दिखाई।

इसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की एंट्री कराई। समर्थ को देख ईशा के होश उड़ गए। बाकी घरवाले भी हैरान रह गए। ईशा ने समर्थ के साथ अपने रिश्ते से इनकार कर दिया, जिसके बाद समर्थ भी गुस्सा हो गए और उन्होंने ईशा को झूठा कहा। बाकी घरवालों ने ईशा को समझाया कि अब वह सोच बोल दें। समर्थ की एंट्री के बाद बिग बॉस के घर में भयंकर हंगामा होने वाला है। शो में लव ट्रायंगल से माहौल गरम होगा।

बता दें कि अब से रविवार का वार सलमान खान नहीं बल्कि उनके दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान होस्ट करेंगे। दोनों रविवार का वार में घरवालों को रोस्ट करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ईशा मालवीय के ब्वायफ्रेंड समर्थ का अभिषेक पर बड़ा हमला, कहा- उसको लड़कियों से बात करने नहीं आती