Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 16: प्रियंका चहर चौधरी की तरह खूबसूरत हैं उनकी बहन प्रीति, किसी एक्ट्रेस से नहीं कम, देखें तस्वीरें

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 07:33 PM (IST)

    Bigg Boss 16 प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उन्होंने अपने व्यक्तित्व से हर किसी का दिल जीता। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको प्रियंका चहर चौधरी के बारे में नहीं बल्कि उनकी बहन के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Sister Preeti Looks Beautiful and Stunning in Viral Photos. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस 16 की सबसे मजबूत खिलाड़ियो में से एक हैं। वह इस शो में भले ही अपने उड़ारिया के को-स्टार अंकित गुप्ता संग आई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी बुलंद आवाज के दम पर अपनी शो में एक अलग पहचान बनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शो में मौजूद कई खिलाड़ी भी प्रियंका को फाइनलिस्ट के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको एक्ट्रेस के नहीं, बल्कि उनकी बहन प्रीति चहर चौधरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में अपनी बहन प्रियंका के साथ-साथ कई एक्ट्रेसेज को भी मात देती हैं।

    बेहद खूबसूरत है प्रियंका चहर चौधरी की बहन

    प्रियंका चहर चौधरी की तरह ही उनकी बहन भी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनका इंस्टाग्राम खूबसूरत तस्वीरों से भरा हुआ है। एक्ट्रेस की बहन बला की खूबसूरत हैं। प्रियंका चहर चौधरी के भाई योगेश ने हाल ही में उनकी बहन की हल्दी की तस्वीरें शेयर की थी।

    प्रीति चहर चौधरी अपनी बहन की तरह बेहद खूबसूरत तो हैं ही, लेकिन काफी स्टाइलिश भी हैं। खूबसूरती और फैशन के मामले में प्रीति चहर चौधरी किसी एक्ट्रेस से बिलकुल पीछे नहीं है। सोशल मीडिया पर प्रीति के गुड लुक्स पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके तीन हजार से अधिक चाहने वालों की लिस्ट है।

    साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं प्रियंका चहर चौधरी

    प्रियंका चहर चौधरी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर हैं, इसके अलावा उनके पांच भाई बहन है, जिसमें दो भाई और चार बहनें हैं। जिसमें उनकी दो बहने और एक भाई आर्मी में हैं।

    आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने ये इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी बहन के बच्चों को पढ़ाती हैं। प्रियंका बिग बॉस के घर में अपने परिवार से जुड़ी बातें कम ही करती हुईं नजर आती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में जब प्रियंका चहर चौधरी के भाई घर में आए थे, तो उन्होंने गेम को लेकर नहीं, बल्कि अपने परिवार को लेकर बातचीत की थी।

    फैंस उन्हें फिनाले में देखते हैं

    सोशल मीडिया पर प्रियंका को फैंस का खूब समर्थन मिल रहा है। लोग उनके गेम को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही कलर्स ने एक सर्वे किया, जिसमें लोगों ने प्रियंका चहर चौधरी को टॉप फाइव फाइनलिस्ट की लिस्ट में शामिल किया। हालांकि इस सीजन में उन्होंने सलमान खान से सबसे ज्यादा डांट खाई।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: ज्योतिषी ने शिव और निमृत को लेकर की भविष्यवाणी, प्रियंका को अंकित से जुड़ा बताया ये बड़ा राज

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: सौंदर्या के आरोपों पर बौखलाए गौतम विग, टीना-शालीन को सुनाई खरी-खोटी, बोले-तुम्हारी तरह घटिया...