Bigg Boss 16: 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे ने किया साजिद खान का सपोर्ट, बोलीं- 'उन्हें एक मौका तो दो'
Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 के घर में नजर आए साजिद खान पर देश की जनता का गुस्सा भड़क गया है। उन पर लगे मीटू के आरोपों को लेकर उन्हें जल्द से जल्द शो से निकालने की मांग तेज हो गई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 में जब से साजिद खान की एंट्री हुई है पूरे देश में हड़कंप मच गया है। साजिद पर लगे मीटू के आरोपों के बाद से उन्हें शो से बाहर करने की मांग तेज हो गई है। मंदाना करीमी और सोना मोहपात्रा जैसे सेलेब्स शो के मेकर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच साजिद को कुछ लोगों का सपोर्ट भी मिल रहा है। इस लिस्ट में अब 'भाबी जी घर पर हैं' की पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे का नाम भी जुड़ गया है।
'अंगूरी भाभी' ने किया साजिद को सपोर्ट
शिल्पा शिंदे ने साजिद खान को सपोर्ट करते हुए कहा कि, 'पास्ट में उनके साथ जो भी हुआ, हो सकता है कि वो उसे ही शो में उसे ठीक करने आएं हो । कुछ लोग होते हैं जो अपनी गलतियों को सुधारना चाहते हैं, उन्होंने भी सबके सामने बिग बॉस में अपनी गलतियां एक्सेप्ट कीं। मुझे लगता है कि उन्हें एक मौका मिलना चाहिए। इस बात का इश्यू बनाए बगैर हमें जो अच्छा है उसे भी दिखना चाहिए।
साजिद खान पर भड़के लोग
दरअसल, बिग बॉस 16 के प्रीमियर वाले दिन जब आखिरी कंटेस्टेंट के रूप में साजिद की एंट्री हुई थी। तब ही लोगों का गुस्सा साजिद खान को देखकर हाई हो गया था। दर्शकों ने कहना शुरू कर दिया कि इसे क्यों ले लिया। साजिद ने भी शो के होस्ट सलमान खान के आगे अपनी दुख भरी कहानी सुनाई थी कि उन्हें 4 सालों से कोई काम नहीं दे रहा है। साथ ही बताया कि यहां वो खुद को तलाश करने आए हैं।
9 लड़कियों ने लगाया मीटू का आरोप
बता दें कि कुछ समय पहले जब देश में मीटू मूवमेंट चल रहा था तो करीब 9 लड़कियों ने सामने आकर साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस लड़कियों ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में नई आने वाली लड़कियों पर साजिद बुरी नजर डालते थे। उन्हें मजबूर करते थे अपनी बातें मनवाने के लिए। जिया खान की बहन ने बताया कि कैसे उनकी बहन को साजिद ने परेशन किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।