विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rupali Ganguly से झगड़ा होने के बाद एक और एक्टर छोड़ रहा Anupamaa? अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Published: Sat, 10 May 2025 01:21 PM (IST)

Anupamaa में राघव की भूमिका निभाने वाले मनीष गोयल को लेकर खबर आ रही थी कि उन्होंने रुपाली गांगुली (Rupali ...और पढ़ें

रुपाली गांगुली से झगड़े पर बोले मनीष गोयल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रुपाली गांगुली से झगड़े पर बोले मनीष गोयल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रुपाली गांगुली संग एक्टर की लड़ाई की खबर
  2. अनुपमा छोड़ने की खबरों पर बोला एक्टर
  3. रुपाली संग झगड़े की अफवाहों पर भी किया रिएक्ट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपमा स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय डेली सोप में से एक है जो हमेशा अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार अभिनय के लिए चर्चा में रहता है लेकिन यह शो कई बार अपने विवादों के चलते भी सुर्खियां बटोरता है। एक बार फिर शो नए विवाद के लिए चर्चा में आ गया है।

दरअसल, बीते दिन एक खबर आई थी कि अनुपमा में राघव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनीष गोयल (Manish Goel) ने अभिनेत्री रूपाली गांगुली के साथ कथित अनबन के बाद शो छोड़ दिया है। हालांकि, मनीष ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्यों मनीष गोयल ने छोड़ा अनुपमा?

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी मनीष गोयल ने अनुपमा से बाहर होने का फैसला किया है। इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मनीष और अनुपमा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस रुपाली के बीच सेट पर मतभेद हुए, जिसके कारण उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया। अब उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 'यहां पर कोई भी जिंदा हो सकता है', Anupamaa में लौट रहा है ये पुराना कैरेक्टर? रुपाली गांगुली संग खास नाता

Manish Goel

मनीष गोयल ने अफवाहों पर किया रिएक्ट

मनीष गोयल ने न्यूज18 को दिए एक हालिया इंटरव्यू में साफ-साफ कहा है कि उनका रुपाली गांगुली से कोई अनबन नहीं है। अभिनेता ने कहा, "यह पूरी तरह गलत है। रुपाली और मेरी जान-पहचान आज की नहीं है। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब मैं मुंबई आया था। यह हमारा चौथा प्रोजेक्ट है। आमतौर पर बिना चिंगारी के आग नहीं लगती, लेकिन यहां न चिंगारी है न आग। मुझे नहीं पता है कि लोग ऐसी खबर क्यों फैला रहे हैं। यह झूठ है।"

शो छोड़ने पर क्या बोले मनीष?

मनीष गोयल ने बताया कि वह शो छोड़ नहीं रहे हैं, बल्कि वह कैमियो रोल के लिए ही आए थे। उन्होंने कहा, "छोड़ने के लिए मेरे पास आज 6 सीन्स हैं और मैंने पहले ही 4 सीन्स कर लिए हैं। मैंने 3 महीने पूरे कर लिए हैं। जब किसी अभिनेता का कैमियो बढ़ाया जाता है, तो यह उनके लिए बहुत अच्छा काम करता है और अगर ऐसा नहीं होता है तो भी ठीक है, आपको पहले से ही इसके बारे में जानकारी दी जाती है। तो हां बस इतना ही। अभी तक नहीं छोड़ रहा हूं, लीप के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।"

यह भी पढ़ें- 'हम इस बात पर झगड़ रहे थे...' Rupali Ganguly के साथ लड़ाई पर Sudhanshu Pandey ने तोड़ी चुप्पी