विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीप के बाद Anupamaa की होने वाली है कायापलट! शो में होगी दो नए किरदारों की एंट्री

Published: Wed, 04 Jun 2025 08:45 PM (IST)

Anupama TV Show छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी शो अनुपमा हर किसी का फेवरेट माना जाता है। अब इस धारावाहिक ...और पढ़ें

अनुपमा में लीप से बदलेगा खेल (फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस)
अनुपमा में लीप से बदलेगा खेल (फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस)

HighLights

  1. अनुपमा में आने वाला है लीप
  2. रुपाली गांगुली ने किया रिएक्ट
  3. शो में नजर आएंगी दो नई एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपमा भारतीय टीवी जगत का सबसे पॉपुलर डेली शॉप माना जाता है। सालों से रुपाली गांगुली स्टारर ये धारावाहिक इंडियन ऑडियंस का मनोरंजन करता आ रहा है। अब एक बार फिर से अनुपमा में लीप आने वाला है, जिसके चलते शो की कायापलट होने के पूरे चांस हैं। 

इस बीच हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि अनुपमा टीवी शो में दो नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। इसके अलावा रुपाली ने अपनी फैमिली को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूरा मामला क्या है कि आइए डिटेल्स में जानते हैं।

अनुपमा में आएगा लीप

कुछ महीने पहले ही अनुपमा टीवी सीरियल में 15 साल का लंबा लीप दिखाया गया था। जिसके बाद शो की कास्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला था, जो फैंस के लिए शॉकिंग रहा। अब एक बार फिर से इसमें लीप आने वाला है, जो कुछ ही महीनों का होने वाला है। इसके बाद अनुपमा गुजरात के बाद मुंबई में शिफ्ट हो जाएंगी और इसके साथ दो एक्ट्रेस की एंट्री भी शो में हो रही है। 

ये भी पढ़ें- एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हुए Anupamaa सीरियल के ये 2 स्टार? एक्ट्रेस ने लिखा-ये जिंदगी मेरी तुम्हारी...

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

इनमें से एक किरदार का नाम जसप्रीत बताया जा रहा है, जबकि दूसरे के नाम से पर्दा उठना बाकी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो लीप के बाद अनुपमा की कहानी में काफी अंतर आने वाला है और रोमांच-ट्विस्ट पहले से ज्यादा अलग देखने को मिल सकता है। हालांकि, अनुपमा के किरदार का इस लीप पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

गौर किया जाए अनुपमा का कास्ट की तरफ तो अब इस शो को कई बड़े-बड़े नाम छोड़ के जा चुके हैं। जिनमें  सुधांशु पांडे,अलमा हुसैन, अनघा भोसले,अनेरी वजानी, मुस्कान बामने, पारस कलनावत, आशीष मेहरोत्रा, मदालसा शर्मा और गौरव शर्मा जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। 

फैमिली को लेकर बोलीं रुपाली

इसके अलावा  ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रुपाली गांगुली ने कहा है कि ऑनस्क्रीन अनुपमा की तरह मैं भी अपने परिवार से खूब प्यार करती हूं। मेरे सबसे बड़े समर्थक मेरे पति अश्विनी और बेटा रुद्रांस हैं, ये दोनों मुझे चीयर करते हैं। दूसरी तरफ उन्होंने लीप के बाद शो में मुंबई में अनुपमा की एंट्री पर उन्होंने कहा है कि ये शहर असल जिंदगी में हमारी कर्म भूमि है और इस जगह को ऑनस्क्रीन रिप्रेजेंट करना सौभाग्य की बात है। 

ये भी पढ़ें- Rupali Ganguly को सेट पर आवारा कुत्ते ने काटा? अब टीवी की अनुपमा ने बताई पूरी सच्चाई