Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aditya Singh Rajput: जवान भाई का शव देख नहीं थम रहें बहन के आंसू, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 23 May 2023 07:43 PM (IST)

    Aditya Singh Rajput Sister Video आदित्य सिंह राजपूत का आज अंतिम संस्कार हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में हुआ है। इस मौके पर उनके परिवार के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई लोग मौजूद थे।

    Hero Image
    Photo Credit: Aditya Singh Rajput Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Singh Rajput: टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत ने 32 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। स्प्लिट्सविला फेम एक्टर आदित्य सोमवार को अपने अंधेरी स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। आदित्य को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बाथरूम में जमीन पर गिरा हुआ पाया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टर के निधन से इस वक्त टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि कुछ वक्त पहले हंसता-खेलता आदित्य अब इस दुनिया में नहीं है। एक्टर के निधन से उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया है। इसी बीच आदित्य की बहन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाई के गम में उनका रो-रोकर बुरा हाल होता नजर आ रहा है।

    बेटे के गम में मां का हुआ बुरा हाल

    आदित्य सिंह राजपूत के निधन के बाद सबसे ज्यादा दुखों का पहाड़ उनके परिवार पर टूटा है। भाई के गम में उनकी बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। आदित्य की बहन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किसी के गले लगकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आदित्य के परिवार का हर सदस्य रोता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर हर किसी का दिल दहल पसीज रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर आदित्य की बहन को हिम्मत रखने की बात रख रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Movie Talkies (@movietalkies)

    आदित्य की अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे

    आदित्य सिंह राजपूत का आज अंतिम संस्कार हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में हुआ है। इस मौके पर उनके परिवार के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई लोग मौजूद थे। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बिग बॉस 15 फेम राजीव अदातिया, पिशाचिनी शो में नजर आ चुके एक्टर हर्ष राजपूत के साथ-साथ अशोक पंडित, करण जोतवानी समेत कई सितारे पहुंचे थे। बता दें के आदित्य के निधन की जानकारी मिलते ही उनकी मां दिल्ली से मुंबई पहुंचीं थीं।

    comedy show banner
    comedy show banner