Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Aditya Singh Rajput: नम आंखों से परिवार और दोस्तों ने दी आदित्य को अंतिम विदाई, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 23 May 2023 05:16 PM (IST)

    Aditya Singh Rajput स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत ने 32 साल की उम्र में अपने अंधेरी के फ्लैट में आखिरी सांस ली। जिसके बाद मंगलवार को मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनको अंतिम विदाई देने के लिए सितारे पहुंचे।

    Hero Image
    Aditya Singh Rajput Last Rites Splitsvilla Fame Actor Cremated in Oshiwara/Instagram/Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Singh Rajput: 32 साल के स्प्लिट्सविला फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का उनके फ्लैट अंधेरी में निधन हो गया। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक्टर बाथरूम में जमीन पर गिए हुए पाए गए। उनके अचानक निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुय्यश राय से लेकर रोडीज फेम वरुण सूद सहित कई एक्टर्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मंगलवार को 11 बजे पोस्टमार्टम होने के बाद और उनके परिवार के आने के बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनको अंतिम विदाई देने के लिए कई करीबी दोस्त पहुंचें।

    मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में हुआ उनका अंतिम संस्कार

    आदित्य सिंह राजपूत मुंबई में अकेले रहते थे। बेटे के निधन की जानकारी मिलने के बाद उनकी मां दिल्ली से मुंबई पहुंचीं, जिसके बाद मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बिग बॉस 15 फेम राजीव अदातिया, पिशाचिनी शो में नजर आ चुके एक्टर हर्ष राजपूत के साथ-साथ अशोक पंडित, करण जोतवानी समेत कई सितारे पहुंचे।

    आदित्य के निधन के बाद उनके परिवार के अस्पताल से विजुअल्स सामने आए हैं। आपको बता दें आदित्य सिंह राजपूत के निधन के बाद ओशिवारा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामले में उनके घर के हेल्पर, वॉचमैन और उनके पर्सनल डॉक्टर का बयान दर्ज किया गया है।

    एक रात पहले दोस्तों संग एन्जॉय करते हुए पोस्ट की थी तस्वीर

    आदित्य सिंह राजपूत के निधन के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि उनका निधन ड्रग ओवरडोज की वजह से हुआ है, लेकिन उनकी करीबी दोस्त और स्प्लिट्सविला फेम शुभी जोशी ने इससे साफ इंकार किया।

    उन्होंने कहा, "हमें सुबह फोन आया था जब हम उनके घर पहुंचे थे, उनके हेल्पर ने हमें बताया कि एक्टर को एसिडिटी की प्रॉब्लम हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने दवाई ली, लेकिन उन्हें उल्टी हो गई। पहले उन्होंने नाश्ता किया, फिर उन्हें उल्टी हो गई, उसके बाद वह जब बाथरूम में गए तो उन्हें चक्कर आने लगे और वह गिर पड़े।

    गिरने की वजह से आदित्य के सिर पर लगी थी चोट

    उनके गिरने पर तेज आवाज आई। जब उनका हेल्पर वॉशरूम में गया तो उन्होंने देखा कि बाथरूम की टाइल्स टूटी हुई है और आदित्य के सिर पर चोट लगी है।

    जिसके बाद हेल्पर ने वॉचमैन से मदद मांगी, जिसके बाद उन्होंने आदित्य को बेड पर लेटाया और डॉक्टर को फोन किया, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित किया गया"। आपको बता दें कि एक रात पहले ही आदित्य ने अपने दोस्तों संग पार्टी करते हुए तस्वीरें शेयर की थी।