Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Olivia Hussey Death: 'रोमियो एंड जूलियट' फेम हॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन, परिवार ने शेयर किया भावुक पोस्ट

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 02:53 PM (IST)

    हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। रोमियो एंड जूलियट फिल्म से मशहूर हुई एक्ट्रेस ओलिविया हसी आइस्ले (Olivia Hussey Eisley) का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    Hero Image
    'रोमिया एंड जूलियट' फेम हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया हसी आइस्ले का हुआ निधन (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फ्रेंको जेफिरेली की मशहूर फिल्म 'रोमियो एंड जूलियट' साल 1968 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया हसी आइस्ले (Olivia Hussey Eisley) का किरदार सभी को पसंद भी आया। इस मूवी ने उन्होंने सिनेमा प्रेमियों के बीच अलग पहचान दिलवाई। हालांकि, अब एक्ट्रेस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ओलिविया ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेत्री को फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि

    रोमियो एंड जूलियट फेम एक्ट्रेस ओलिविया हसी (Olivia Hussey Eisley Dies) को फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेत्री के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने भी कर दी है। बता दें कि हसी आइस्ले को साल 2008 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। हालांकि, 2018 में उनका स्वास्थ्य सही हो गया था।

    परिवार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नोट 

    एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि करते हुए उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। परिवार ने एक्ट्रेस के दुनिया को अलविदा कह चले जाने पर दुख प्रकट किया। नोट में लिखा गया-

    दुख के साथ हम ओलिविया हसी के निधन की घोषणा करते हैं, जो 27 दिसंबर को अपने प्रियजनों के बीच घर पर शांति से इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। उनकी काइंडनेस ने सभी के जीवन को प्रभावित किया है। वह अपने पीछे ढेर सारा प्यार और विरासत छोड़कर गई हैं। इस मुश्किल समय में आपके विचारों और प्रार्थनाओं के लिए हम धन्यवाद करते हैं और अनुरोध करते हैं कि उनके जाने का शोक मनाने के लिए हमें गोपनीयता प्रदान करें।

    Photo Credit- Instagram

    परिवार की ओर से शेयर किए गए नोट में यह भी बताया गया है कि एक्ट्रेस ने महज 15 साल की उम्र में रोमियो एंड जूलियट में काम किया था। इसमें शानदार अभिनय के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब और डेविड डि डोनाटेलो जैसे बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था।

    ये भी पढ़ें- ये क्या हुआ! Angelina Jolie का ऐसा हाल देख चौंके फैंस, हाथ की उभरी नसों ने किया परेशान

    View this post on Instagram

    A post shared by Olivia Hussey eisley (@oliviahusseyeisley)

    रोमियो एंड जूलियट के बाद कई फिल्मों में किया काम

    ओलिविया हसी को रोमियो एंड जूलियट फिल्म के बाद लोगों के बीच पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने 'स्टार वार्स: द ओल्ड रिपब्लिक' जैसे कई वीडियो गेम में अपनी आवाज भी दी थी।

    हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया ने फिल्म निर्माता फ्रेंको जेफिरेली के साथ 1977 में आई शॉर्ट सीरीज में भी काम किया था। इसका टाइटल जीसस ऑफ नाजरेथ था, जिसमें उन्होंने मैरी का रोल अदा किया था। सीरीज में उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई। इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने 'मदर टेरेसा ऑफ कलकत्ता' में अपने किरदार के जरिए लोगों के दिलों में खाज जगह बनाई थी।

    ये भी पढ़ें- Gossip Girl एक्ट्रेस के आरोपों के बीच Justin Baldoni की पीआर ने छोड़ा उनका साथ, जानें पूरा मामला