बिकिनी संग Kendall Jenner ने पहना ओम-त्रिशूल प्रिंट वाला सारंग, इंटरनेट पर वायरल तस्वीरें; लोगों ने किया ट्रोल
सुपरमॉडल केंडल जेनर (Kendall Jenner) की हालिया तस्वीरें विवादों में छा गई है जिसमें उन्होंने ओम प्रिंट का सारंग पहना हुआ है।

केंडल जेनर ने पहनी ओम प्रिंटेड ड्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
केंडल जेनर ने बिकिनी पर पहना ओम प्रिंटेड सारंग
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति और नाराजगी
काइली जेनर ने शेयर की थी बहन केंडल की फोटोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केंडल जेनर (Kendall Jenner) की फैन-फॉलोइंग भारत में भी कम नही है। लोगों को उनका फैशन सेंस खूब पसंद किया जाता है। वह जब भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो उसे घंटों में ही मिलियंस लाइक मिल जाते हैं। मगर उनका हालिया पोस्ट इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है।
हुआ यूं कि जस्टिन बीबर की पत्नी हाइली बीबर के बर्थडे सेलिब्रेट करने बहामास गईं। उनके इस बर्थडे हॉलीडे में केंडल अपनी बहन काइली जेनर (Kylie Jenner) के साथ भी शामिल हुईं। अब काइली ने सोशल मीडिया पर बहामास हॉलीडे से बहन केंडल के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं।
काइली-केंडल की फोटोज वायरल
इंस्टाग्राम पर सामने आई काइली और केंडल की तस्वीरों में उनका क्यूट बॉन्ड तो देखने लायक है लेकिन लोगों की नजर केंडल के आउटफिट पर गई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया और अब इस पर बवाल मच गया।

केंडल की ड्रेस पर हुआ बवाल
दरअसल, फोटोज में केंडल जेनर ने ब्लैक कलर की बिकिनी के साथ ओम प्रिंट वाला सारंग कैरी किया है जो अब विवादों की जड़ बन गया है। जैसे ही केंडल की तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोग इसे सनातन धर्म का अपमान बताया।

केंडल के सारंग पर भड़के लोग
एक यूजर ने कहा, "ओम सिर्फ एक डिजाइन या फैशन स्टेटमेंट नहीं, यह लाखों हिंदुओं के लिए आस्था और सनातन परंपरा का एक पवित्र प्रतीक है। प्लीज हमारे धार्मिक विश्वास और प्रतीक का सम्मान करें।"
एक और यूजर ने लिखा, "सनातन संस्कृति के पवित्र धार्मिक प्रतीक कोई ऐसी फैशन एक्सेसरी नहीं हैं जिन्हें स्विमवियर के ऊपर पहना जाए। किसी की आस्था को छुट्टियों के लिए एक 'एस्थेटिक' में बदलने से पहले, सेलिब्रिटियों और स्टाइलिस्टों को थोड़ी बुनियादी रिसर्च कर लेनी चाहिए।"
Kendall Jenner casually wearing a yellow “Om” printed cloth as a beach cover-up while laughing on a yacht is peak Western entitlement. Om is not a cute design. It’s one of the holiest symbols in Hinduism representing the sound of the universe, used in prayer, meditation, and sacred rituals by over a billion people. If this was a cross, a Star of David, or Quranic verses printed on a towel, the outrage would be nuclear. But when it’s Hindu? Suddenly it’s “just fashion.” My religion is not your prop. Respect sacred symbols or don’t touch them. #CulturalAppropriation #OmIsNotFashion #KendallJenner
— LIFE IS 🎶BEAUTIFUL (@DEVIKA12327912) November 25, 2026
एक यूजर ने कहा, "हमारा पारंपरिक कपड़ा आपका बीच कवर-अप है? वाह।" वहीं एक यूजर ने कहा कि यह फोटो उन्हें तब तक अच्छी लगी, जब तक उन्होंने केंडल का बिकिनी कवर-अप नहीं देख लिया। लोग इसी तरह केंडल के ओम प्रिंटेड सारंग पहनने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Robert Pattinson पर 'द ओडिसी' के निर्देशक ने ली चुटकी, बताया सबसे कायर James Bond; टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।