विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहीं रहीं Kris Jenner की मां एमजे शैनन, नानी के निधन से टूटीं Kim Kardashian; बोलीं- 'आपने मुझ पर भरोसा...'

Published: Fri, 17 Jul 2026 09:12 AM (IST)

MJ Shannon Death: क्रिस जेनर की मां और कार्दशियन-जेनर सिस्टर्स की नानी एमजे शैनन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। क्रिस और किम ने भावुक पोस्ट शेयर किया है।

क्रिस जेनर ने मां के निधन पर जताया दुख। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

क्रिस जेनर ने मां के निधन पर जताया दुख। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस टीवी पर्सनैलिटी क्रिस जेनर (Kris Jenner) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्रिस की मां मैरी जो उर्फ एमजे शैनन (MJ Shanon) का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

क्रिस जेनर ने 16 जुलाई को अपनी मां के निधन की जानकारी दी। क्रिस ने एक लंबा-चौड़े इमोशनल पोस्ट के जरिए अपनी मां के निधन पर गम जताया। उन्होंने मां की खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आज हमने अपनी प्यारी मम्मी MJ को अलविदा कहा। मेरे पास बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि वह मेरे लिए क्या मायने रखती थीं या उन्हें अलविदा कहने का दुख कितना गहरा है।"

मां की सिखाई सीख नहीं भूलेंगी क्रिस

क्रिस जेनर ने आगे कहा, "मेरी मां हमारे परिवार की जान थीं। उन्होंने मुझे वे सभी बातें सिखाईं जो सच में मायने रखती हैं- परिवार से बेपनाह प्यार करना, दयालु होना, अपनों के लिए हमेशा मौजूद रहना और साथ बिताए हर पल की कद्र करना। उन्होंने हमें सिखाया कि परिवार ही सब कुछ है। उन्होंने हमें बिना शर्त प्यार करना और छोटी-छोटी खुशियों में सुकून ढूंढना सिखाया। उन्होंने मुझे हिम्मत और भरोसे के साथ ज़िंदगी की चुनौतियों का सामना करना सिखाया।"

मां के निधन से टूटा दिल

क्रिस जेनर ने आगे अपनी मां की सिखाई हर सीख के लिए उन्हें धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि उन्हें उनकी बहुत याद आएगी। उन्होंने आगे लिखा, "हमारा दिल टूट गया है, लेकिन हमें इस बात से सुकून मिलता है कि आप जैसा प्यार कभी हमसे दूर नहीं होता।"

Kris Jenner mother

हर पल करेंगी मां को याद

उन्होंने आखिर में कहा, "हर याद, हर पल, हर आशीर्वाद- सब आपकी वजह से मिला और आपको मेरी मम्मी बनाने के लिए मैं हमेशा भगवान का शुक्रिया अदा करती रहूंगी। मेरा दिल टूटकर बिखर गया है। मुझे इतना शानदार बचपन और इतनी खूबसूरत, खुशहाल जिंदगी देने के लिए आपका शुक्रिया। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी, मम्मी।"

नानी के निधन पर छलका किम का दर्द

किम कार्दशियन ने भी अपनी नानी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नानी ही वह शख्स थीं जिन्होंने उन्हें सिखाया कि मेहनती बिजनेसवुमन क्या होती है। उन्होंने अपनी नानी को अपनी सबसे अच्छी दोस्त, गपशप पार्टनर और अपना हमसफर बताया। उन्होंने कहा कि नानी ने उन पर हमेशा भरोसा किया, साथ दिया और उनका सहारा बनीं।

Kim Kardashian

किम कार्दशियन ने अपनी नानी के साथ खूबसूरत यादें भी साझा कीं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे पता है कि अब आप सुकून में हैं। मेरी तरफ से पापा हैरी, आंटी कैरेन और मेरे डैड को गले लगा लीजिएगा। आप हमेशा मेरे साथ रहेंगी, मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं और हमेशा आपकी याद आती रहेगी। आप हम सबमें सबसे बेहतरीन हैं।"

यह भी पढ़ें- Oscars 2026 की ऑफ्टर पार्टी में लड़खड़ाया Kim Kardarshian का पैर, झाड़ी में गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें- ना कोई फिल्म, ना लीड रोल... ये TV एक्ट्रेस बनीं दुनिया की सबसे अमीर अभिनेत्री; 17,511 करोड़ रुपये है नेटवर्थ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।